Vastu Tips: शास्त्रों में धनवान बनने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इनमें ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के साथ-साथ तंत्र-मंत्र का भी प्रयोग किया जाता है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार वास्तु के उपाय सर्वोत्तम है और बहुत आसानी से हो जाते हैं। जानिए धनी बनाने वाले कुछ वास्तु टिप्स के बारे में

वास्तु उपायों से दूर होगी गरीबी (Vastu Tips)

घर में लगाएं हारसिंगार का पौधा

शास्त्रों में हारसिंगार के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा बताया गया है। यह पौधा जहां कहीं भी होता है, लक्ष्मी जी भी वहीं पर निवास करती हैं। इसलिए अपने घर के उद्यान में हारसिंगार का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इससे समस्त प्रकार के वास्तु दोष भी दूर होते हैं। यदि आप हारसिंगार की जड़ को अपने पूजा स्थल में रखेंगे तो उससे भी आपको लाभ होगा।

घर के ड्राईंग रुम में लगाएं गणेशजी की फोटो

गणेशजी को शास्त्रों में विघ्नहर्ता कहा गया है। उनकी कृपा से व्यक्ति के समस्त कार्य बिना परिश्रम के सहज ही सिद्ध हो जाते हैं। यदि उनकी फोटो को घर के ड्राईंग रूम में लगाया जाए तो भी समस्त वास्तु दोष और ग्रह दोष नष्ट हो जाते हैं। हालांकि ड्राईंग रूम में लगाई गई फोटो की पूजा नहीं करनी चाहिए। साथ ही इसे रूम की पूर्वी या उत्तरी दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए।

घर में लाएं सफेद आंकड़े का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सफेद आक (आंकड़ा) के पौधे में गणेशजी का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर में लगाना शुभ माना गया है। इसके लिए शनिवार को किसी शुभ मुहूर्त में जाकर पौधे को अपने साथ आने का निमंत्रण देकर आएं। इसके बाद अगले दिन यानि रविवार को शुभ मुहूर्त में उसे लाकर अपने घर में लगा दें। ध्यान रखें कि यह पौधा तुलसी के समान पवित्र है, अत: इसे गंदगी में नहीं लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ