हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Vastu Tips: दीपक जलाते वक्त इन बातों का रखेंगे ध्यान तो हर समय तिजोड़ी भरी रहेगी

विज्ञापन

Vastu Tips: हर किसी की चाहत होती है कि उनका जीवन सुखमय हो और किसी भी चीज की कमी न रहे। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लिए लोग कड़ी मेहनत के साथ-साथ पूजा पाठ भी करते हैं, लेकिन कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल पाता है। इसके अलावा कई बार तो बेवजह धन भी खर्च हो जाता है। परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता। जिससे हम कभी-कभी परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी वास्तु से जुडी हुई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – संकष्टी चतुर्थी पर आज करें ये उपाय, मुश्किलों से मिलेगा छुटकारा, आर्थिक परेशानी भी दूर होगा

मान्यता के मुताबिक नियमित रूप से पूजा-पाठ करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, लेकिन भगवान की पूजा अर्चना को लेकर कई नियम भी बताए गए हैं। इन्हीं में से एक होता है देवी-देवताओं को दीपक दिखाना और आरती करना। हम घर में सुख-शांति के लिए आरती वाली थाली को पूरे घर में घूमाते हैं। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष भी खत्म होते है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है। लेकिन अक्सर लोग दीपक जलाते (Vastu Tips For Deepak) वक्त कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जिसका सीधा असर घर के धन पर होता है।

यदि आप भी पूजा के दौरान दिया जलाते हैं और आरती करते हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि दीपक या दीया जलाते समय कुछ चीजों का ध्यान न रखा जाए तो घर से सुख व शांति जा सकती है। तो आइए जानते हैं दीपक जलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए….

दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाएं

अपने घर को गंगाजल से बीच-बीच में शुद्ध करना न भूलें साथ ही रोजाना सुबह-शाम भगवान के सामने दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं शाम होते ही अपने घर के मुख्य द्वार पर भी रोज एक दीपक जलाकर रखे। थोड़े से चवाल बिछाकर उसपर दीपक का स्थान बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं।

सही आकृति वाले दीपक का ही हमेशा करें इस्तेमाल

यदि आप रोजाना पूजा करते हैं तो आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप हमेशा सही आकृति वाले दीपक का इस्तेमाल करें। पूजा-पाठ शुरु करने से पहले ये भी जांच लें कि वह अच्छे साफ तो है। यदि आप अपने दीपक को अच्छे से साप नहीं करते हैं तो इससे घर में नकारात्मकता आती है।

अभी पढ़ें – प्रेमी से आपसी मतभेद होगा दूर, सभी मूलांक वाले यहां जानें कैसा रहेगा आज का आपका दिन

नहीं जलाना चाहिए खंडित दीपक 

ज्योतिष के अनुसार कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. खंडित दीपक जलाने से जीवन संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. पूजा करते समय सही और साफ दीपक का इस्तेमाल करना चाहिए।

ऐसी बाती का करें इस्तेमाल

यदि आप सुबह-शाम घर में दीपक जलाते हैं तो हमेशा ध्यान रखें कि घी वाले दीपक के लिए सफेद रुई की बाती का इस्तेमाल करें और तेल वाले दीपक के लिए कलावा से बाती बनाएं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये तरीका ही सही माना गया है।

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें