Vastu Tips: सभी की कामना होती है कि उनके घर में भी एक लॉन हो। लॉन में बहुत सारे सुंदर पेड़-पौधे हों, जो घर की शोभा बढ़ाएं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ घर के वास्तु को बिगाड़ भी सकते हैं। इन पौधों को घर में लगाना आपके लिए दुर्भाग्य ला सकता है। जानिए इन पेड़-पौधों के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन

वास्तु में इन पौधों को लगाने की की गई है मनाही (Vastu Tips and Plants)

इमली का पेड़

सामाजिक मान्यताओं के अनुसार इमली का पेड़ नेगेटिव एनर्जी को बहुत जल्दी आकर्षित करता है। इसलिए इमली के पेड़ को भी घर में नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो इसे किसी धार्मिक स्थान यथा मंदिर में लगा सकते हैं।

बबूल का पौधा

वैसे तो आयुर्वेद और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार बबूल (अथवा खेजड़ी) अत्यन्त पवित्र वृक्ष है। इसे शमी वृक्ष भी कहा जाता है। परन्तु इसमें कांटे होने की वजह से घर में नहीं लगाना चाहिए। न केवल बबूल वरन सभी तरह के कांटेदार पौधे घर से दूर ही लगाने चाहिए।

विज्ञापन

पीपल का पौधा

भारतीय धार्मिक परंपरा में पीपल को भी अत्यन्त पवित्र माना गया है। कहा गया है कि एक पीपल का वृक्ष पर दस अश्वमेघ यज्ञों के समान फल मिलता है। परन्तु इस वृक्ष को भी घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तुशास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार पीपल लगाने में दोष नहीं है परन्तु यह बड़ा होकर घर की नींव को नुकसान पहुंचा सकता है। तब इसे काटने का पाप करने से बेहतर है कि इसे नहीं लगाया जाए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ