Vastu Shastra में 3 उपहार माने गए हैं बेहद शुभ, घर में रखने से दूर हो जाती हैं सारी परेशानियां

Vastu Shastra For Gift: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे उपहार होते हैं जिन्हें घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन उपहारों को रखने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो आज इस खबर में उन्हीं तीन वास्तु उपहारों के बारे में जानेंगे।

Vastu Shastra
विज्ञापन

Vastu Shastra Gift: आज के भागमभाग दुनिया में हर कोई सफलता पाना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। साथ ही कई तरह के उपाय करते हैं। यदि आप भी अपने जीवन में भागदौड़ करके परेशान हो गए हैं या किसी भी तरह की समस्याओं से परेशान है तो आप वास्तु शास्त्र की मदद ले सकते हैं। वास्तु शास्त्र में सभी परेशानियों का समाधान बताया गया है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे जीवन में उपहार का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। जाने-अनजाने में कुछ न कुछ उपहार जरूर मिल जाता है। उन उपहारों की मदद से आप अपने जीवन की सारी परेशानियां दूर कर सकते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि ऐसे कौन से उपहार हैं जो आर्थिक तंगी से लेकर जीवन की सारी परेशानियों को दूर करने में कारगर है।

Advertisment

वास्तु यंत्र

Vastu Shastra

वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तु यंत्र एक ज्यामितीय आरेख है। यदि आपको किसी भी तरह से वास्तु यंत्र उपहार में मिलता है तो यह आपके लिए बेहद ही शुभ है। क्योंकि वास्तु यंत्र वास्तु दोष को दूर करने में कारगर साबित होता है। बता दें कि वास्तु यंत्र घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि आप वास्तु यंत्र को अपने घर की उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लटकाते हैं, तो आपके मन में एकाग्रता बनी रहेगी।

पीतल के गणेश जी

Vastu Shastra

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर के प्रवेश द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाते हैं। तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। साथ ही घर की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। गणेश जी की कृपा से सौभाग्य में वृद्धि होती  है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसलिए घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार पर गणेश प्रतिमा स्थापित जरूर करना चाहिए।

कमल का फूल

Vastu Shastra

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का अभाव है तो आप अपने घर में क्रिस्टल कमल के फूल घर में रख सकते हैं। मान्यता है कि घर में क्रिस्टल कमल के फूल को रखने से आध्यात्मिक विकास को बढ़ाने और सकारात्मक वातारण को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही घर में शांति भी बनाए रखता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ