Guru Vakri 2024: धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति इस समय शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं। दो महीने बाद 9 अक्टूबर को गुरु देव वक्री करेंगे और फरवरी में उल्टी चाल चलेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 मई 2024 को गुरु ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। अगले साल देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कई राशियों के लोगों को लाभ होगा। कई राशियों के जातकों को धन लाभ हो सकता है। वहीं कुछ राशियों के लोगों की खराब सेहत में भी सुधार आ सकता है। चलिए जानते हैं 2025 तक कौन-कौन सी राशियां मालामाल हो सकती हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों की कुंडली में धन लाभ का योग बन रहा है। कार्यस्थल में हर काम के प्रति धैर्य रखें। सफलता जरूर मिलेगी। मित्रों से दोस्ती गहरी होगी। कानूनी मामले में विजय प्राप्त हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। निजी कामों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
नौकरीपेशा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की पूरी संभावना है। पारिवारिक मामलों के लिहाज से आने वाले दिन अच्छे रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरने की संभावना है। संतान को लेकर यदि आप परेशान हैं, तो जल्द ही आपको उसका समाधान मिल जाएगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
सहकर्मियों के सहयोग से नौकरीपेशा लोग नया प्रोजेक्ट टाइम पर पूरा कर लेंगे। शादीशुदा लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र की वजह से करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता से वाद-विवाद सुलझने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों को सफलता मिल सकती है।
तुला राशि
अविवाहित लोगों की अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो समय के सथ प्यार में भी बदल सकती है। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में आ रही बढ़ाएं दूर होंगी। पुराने संबंधों में चल रही खटास दूर हो सकती है। बिजनेसमैन का सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोग यदि अपने बच्चों के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो उस मामले में आपको जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। परीक्षा में अच्छे नतीजे आ सकते हैं। पति से चल रहा मतभेद दूर होगा। कारोबार का विस्तार संभव है। साथ ही धन लाभ होने की भी संभावना है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।