Trigrahi Yog 2026 Rashifal: फरवरी 2026 का पहला सप्ताह ग्रहों के हलचल का विशेष समय साबित हुआ है. 3 फरवरी को सबसे पहले बुध ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में आए, फिर 6 फरवरी को शुक्र ग्रह ने भी इसी राशि में पदार्पण किया. कुंभ राशि में न केवल बुध और शुक्र की युति हुई है, बल्कि इन दोनों ग्रहों ने वहां पहले से ही विराजमान ‘राहु’ ग्रह से भी युति किया और बुध-शुक्र-राहु की दुर्लभ त्रिग्रही योग का निर्माण किया है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि यह त्रिग्रही योग बुध की बुद्धि, शुक्र की मोहकता और राहु की महत्वाकांक्षा को जोड़कर जीवन में अनोखी प्रतिभा और अवसर लाता है. फलस्वरूप, यह योग आर्थिक, सामाजिक और मानसिक सफलता के लिए लाभकारी माना जाता है. उनके अनुसार, इस योग के असर से इन 5 राशियों को धनलाभ के साथ करियर-कारोबार में तरक्की होने के प्रबल योग बने हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष लाभकारी रहेगा. फरवरी 2026 में बने बुध-शुक्र-राहु की दुर्लभ युति से करियर और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे. बुध की तीक्ष्ण बुद्धि और राहु की महत्वाकांक्षा से कठिन परिस्थितियों का समाधान होगा. धनलाभ के संकेत मजबूत हैं और निवेश या व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं. व्यक्तिगत जीवन में संबंधों में सुधार होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
वृषभ राशि
वृषभ जातकों के लिए यह समय आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है. बुध-शुक्र-राहु का त्रिग्रही योग आपके व्यक्तित्व और आकर्षण को बढ़ाएगी. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा और लंबे समय से रुके कामों में गति आएगी. धन संबंधी सौदे लाभकारी रहेंगे और आय में वृद्धि के अवसर बनेंगे. परिवार और मित्रों के साथ सुखद समय बिताने के योग हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह समय करियर और व्यवसाय में नई ऊंचाइयों को छूने वाला है. बुध-शुक्र-राहु युति से बुद्धि और महत्वाकांक्षा का मेल आपको कठिन परिस्थितियों में भी सफल बनाएगा. जोखिम उठाने के मौके लाभकारी रहेंगे. धन लाभ और निवेश में सफलता के संकेत हैं. स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन भी बना रहेगा.
सिंह राशि
सिंह जातकों के लिए यह योग विशेष सफलता और सम्मान का प्रतीक है. बुध-शुक्र-राहु की युति के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठों से मान्यता प्राप्त होगी. वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और नए आय के स्रोत खुलेंगे. सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यक्तिगत संबंधों में सामंजस्य रहेगा. नई योजनाओं में जोखिम उठाने से लाभ होने के योग हैं.
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए यह समय लाभ और वृद्धि का है. बुध-शुक्र-राहु युति से बने त्रिग्रही योग से व्यवसाय और करियर में नई दिशा मिलेगी. आर्थिक लाभ मजबूत रहेगा और पुराने निवेशों से मुनाफा होगा. यात्रा या नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं. परिवार और मित्रों के साथ सहयोग और सुखद समय का अनुभव होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.