सपने में गणपति विसर्जन देखने से मिलते हैं बड़े संकेत! होती है इस सुख की प्राप्ति
Edited By Raghvendra Tiwari

Swapna Shastra
Edited By Raghvendra Tiwari

Swapna Shastra
Swapna Shastra: सनातन धर्म में किसी भी पूजा-पाठ में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि यदि किसी पूजा में गणेश भगवान की सर्वप्रथम पूजा न हो तो किसी भी देवी-देवता का आगमन नहीं होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी मांगलिक कार्य या पूजा होता है उसमें सबसे पहले गणेश जी की ही पूजा की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है किसी जातक को सपने में गणेश भगवान नजर आते हैं, तो इसका क्या मतलब होता है। यह शुभ होता है या अशुभ। तो आइए इस सवाल का जवाब इस खबर में जानते हैं।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप भी सपने में भगवान गणेश को देखते हैं, तो ऐसे सपनों का मतलब आपकी सारी समस्या खत्म होने वाली है। इसके साथ ही आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। घर में किसी प्रकार का कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकता है।
यदि आप अपने सपने में गणेश भगवान के दर्शन करते हैं, तो ऐसे सपनों का मतलब आप पर गणपति की कृपा बरसने वाली है। इसके साथ ही आपको कोई शुभ संदेश मिल सकता है। तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। घर में सुख-समृद्धि बने रहने का संकेत मिलता है।
यदि सपने में आपको गणेश जी सवारी करते हुए दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इसके साथ ही आपकी सारी मनोकामना पूर्ण होने वाली है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में गणेश जी को विसर्जन करते हुए देखते हैं, तो ऐसे सपनों का मतलब शुभ संकेत नहीं होता है। ऐसी मान्यता है कि आने वाले दिनों में कोई परेशानी आने वाली है। इसके साथ ही आपको धन का नुकसान हो सकता है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: