News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Swapna Shastra: रात को सोते समय हर कोई सपना देखता है, लेकिन सपने में देखे गए हर एक सपना का मतलब होता है। सपना भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताती हैं। इसके साथ ही सचेत भी करती हैं। आज इस खबर में ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें देखने के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हो सकती है। इसके साथ ही घर में किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक तंगी नहीं हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि ऐसे सपने देखने के बाद रातों रात जातक की किस्मत बदल जाती है। तो आइये जानते हैं, किन सपनों को देखने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपके सपने में मां लक्ष्मी को दिखाई देती है, तो ऐसे सपनों का मतलब जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है। इसके साथ ही आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो सकता है।
ऐसी मान्यता है कि जिस जातक के सपने में किसी धार्मिक स्थल दिखाई देता है, तो ऐसे सपनों का मतलब जल्द ही आपके घर में सुख-समृद्धि आने वाली है। इसके साथ ही जीवन में कोई बड़ी खुशहाली मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- धन वर्षा के संकेत देते हैं ऐसे सपने, मान्यतानुसार मां लक्ष्मी भर देती हैं तिजोरी!
यदि किसी जातक के सपने में नदी में बहते हुए पानी दिखाई देता है, तो ऐसे सपनों का मतलब आपका बहुत दिनों से रूका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। इसके साथ ही आपके कार्य में जो भी समस्याएं उत्पन्न हो रही है, सारे खत्म हो जाएंगे।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपके सपने में मोर, तोता या गाय दिखाई देता है, ऐसे सपनों का मतलब जल्द ही आपके जीवन में उन्नति होने वाला है। कारोबार में उन्नति हो सकती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने सपने में इस तरह के सपना देखते हैं, तो ऐसे में आपको माता लक्ष्मी की पूजा शुरू कर देनी चाहिए। ऐसा करने से आपको तुरंत ही लाभ होगा।
यह भी पढ़ें- सपने में बॉयफ्रेंड को देखना देते हैं ये बड़े संकेत! होती है इस बड़ी चीज की प्राप्ति
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।