सूर्य-शुक्र की युति के भंग होती ही इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, करियर-धन को लेकर रहेंगे परेशान!

Surya Shukra Yuti: 25 अगस्त को शुक के गोचर के साथ ही सूर्य-शुक्र की युति समाप्त हो जाएगी, जिसका नकारात्मक प्रभाव 5 राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं वो अनलकी राशियां कौन-कौन सी हैं, जिनके लिए आने वाला समय कष्टकारी रहेगा।

Surya Shukra Yuti 2024

जीवन में मचेगी हलचल

Surya Shukra Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य-शुक्र इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं। 16 अगस्त को शाम में 07:53 मिनट पर सूर्य देव ने सिंह में गोचर किया था, जिससे सिंह राशि में सूर्य-शुक्र की युति बनी थी। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में मौजूद होने से कुछ राशियों के लोगों को लाभ हो रहा है। लेकिन जैसे ही ये युति भंग होगी, उससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 25 अगस्त को शुक्र देव सिंह राशि में से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिससे ये युति समाप्त हो जाएगी। शुक्र-सूर्य की युति के समाप्त होने से 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनकी परेशानियां सूर्य-शुक्र की युति के भंग होती ही शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आने वाले समय में करियर के मामले में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी बदलने के लिए ये समय सही नहीं है। शादीशुदा लोगों को खर्चा सोच-समझकर करना होगा, वरना पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को लव लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेसमैन के हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। सेहत का खास ध्यान रखना होगा, वरना अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाने में परेशानी होगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

आर्थिक जीवन आने वाले समय में अस्त-व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा लोग जिस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं, वो समय से पूरा नहीं हो पाएगा। पारिवारिक मामलों में भी संभलकर चलना होगा, नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

तुला राशि

सूर्य-शुक्र की युति के भंग होती ही तुला राशि के लोगों के करियर में उथल-पुथल मच सकती है। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है, जिसे आप बिल्कुल भी खुश व संतुष्ट नहीं होंगे। बिजनेसमैन को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा नया काम करने के लिए ये हफ्ता शुभ नहीं है।

विज्ञापन

धनु राशि

बिजनेस पार्टनर संग किसी बात को लेकर धनु राशि के लोगों का मनमुटाव हो सकता है। परिवार की तरफ से सहयोग न मिलने के कारण शादीशुदा लोगों का मन व्यथित रहेगा। खूब मेहनत करने के बाद भी काम की सराहना नहीं होगी, जिसकी वजह से नौकरीपेशा लोगों का मन उदास रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ