सूर्य-शुक्र के 'चालीसा योग' से इन 5 राशियों के रिश्ते होंगे मधुर, साझेदारी के बिजनेस से बरसेगा धन

29 अप्रैल, 2025 की दोपहर से वैदिक ज्योतिष के दो महत्वपूर्ण और शक्तिशाली ग्रह सूर्य और शुक्र एक-दूसरे से 40 डिग्री की कोणीय स्थिति में रहकर चत्वारिंशति या चालीसा योग का निर्माण कर रहे हैं। आइए जानते हैं, यह योग क्या है, ज्योतिष महत्व क्या है और किन 5 राशियों पर इसका सबसे अधिक असर होने के योग हैं?

surya-shukra-yoga-grah-gochar-2025-rashifal

सोमवार 29 अप्रैल, 2025 की दोपहर में 01:07 PM बजे से वैदिक ज्योतिष के दो बेहद महत्वपूर्ण और शक्तिशाली ग्रह सूर्य और शुक्र एक-दूसरे से 40° की कोणीय स्थिति में आ चुके हैं। सूर्य और शुक्र की इस कोणीय स्थिति को ज्योतिष शास्त्र में ‘चत्वारिंशति योग’ या ‘चत्वारिंशत दृष्टि योग’ कहा गया है। वहीं हिन्दी में इस योग को चालीसा योग भी कहते हैं। अंग्रेजी में इस योग को नोवाइल एस्पेक्ट (Novile Aspect) कहते हैं। ग्रहों के इस विशेष कोणीय योग (Special Angular Aspect) को पाश्चात्य ज्योतिष (Western Astrology) में काफी महत्व दिया जाता है।

विज्ञापन

चत्वारिंशति योग का ज्योतिष महत्व

दो ग्रहों के बीच 40 डिग्री की कोणीय स्थित से बना चत्वारिंशति योग या नोवाइल एस्पेक्ट को एक सूक्ष्म यानी माइनर योग माना जाता है, लेकिन इसका असर काफी गहरा होता है। यह योग यह बताता है कि कोई व्यक्ति कोई ज्ञान या स्किल कैसे सीखता है और अपने ज्ञान को व्यवहार में कैसे लाता है। इस प्रकार यह योग आत्म-विकास और समझ को बढ़ावा देता है। यह योग ऐसी छिपी हुई प्रतिभाओं या क्षमताओं की ओर इशारा कर सकता है, जो अनुभव, शिक्षा और साथ-साथ काम करने यानी साझेदारी से विकसित होती हैं। यह योग यह भी दिखाता है कि व्यक्ति को चुनौतियों को पार करने या लक्ष्यों को पाने के लिए दूसरों के साथ मिलकर काम करना होगा।

विज्ञापन

चत्वारिंशति या चालीसा योग का राशियों पर असर

जब सूर्य और शुक्र चत्वारिंशति या चालीसा योग में आते हैं, तो यह प्रेम, सौंदर्य, रचनात्मकता और संबंधों में संतुलन का प्रतीक बनता है। साथ ही, यह साझेदारी और भागीदारी के कार्यों में शुभ फल देने वाला होता है। इस योग का असर विशेष रूप से उन राशियों पर अधिक पड़ता है जो शुक्र और सूर्य से जुड़ी उर्जा को बेहतर ढंग से आत्मसात करती हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शुक्र की स्वामी राशि होने के कारण यह योग वृषभ जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। कला, फैशन, संगीत, डिजाइन आदि क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। यदि कोई पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो आर्थिक लाभ और निवेश के अच्छे संकेत मिलेंगे। पुराने निवेश का रिजल्ट आपके अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि विश्लेषण और सूक्ष्म कार्यों की प्रतीक है, और चालीसा योग इनकी समझ और संवाद शैली को उन्नत करेगा। प्रेम जीवन में सुधार, ग़लतफ़हमियों का समाधान होगा। पार्टनर के साथ किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है, जो लंबे समय तक चलेगा। शिक्षा, सेवा और कंसल्टिंग क्षेत्र के लिए यह समय अनुकूल है। फायनेंशियल स्थिति बेहतर होगी।

विज्ञापन

तुला राशि

शुक्र की एक और स्वामित्व वाली राशि। यह योग तुला वालों के लिए संबंधों और व्यापार में संतुलन बनाएगा। पुराने संबंधों में सुधार, और नए प्रेम संबंधों की शुरुआत की संभावना। साझेदारी में किया गया कोई प्रोजेक्ट या व्यापार सफल रहेगा। धन की इनकम का फ्लो तेज होगा। सौंदर्य और सौजन्य से जुड़ी नौकरियों या उद्यमों में तरक्की के योग हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लिए यह योग सामाजिक संबंधों और करियर में सकारात्मक बदलाव लाएगा। सहकर्मियों और अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। यदि कोई फैमिली बिजनेस में हैं तो उस साझेदारी से लाभ की संभावना है। वित्तीय स्थिति अनुकूल रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम योग बन रहा है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता इस योग के प्रभाव से और निखरेगी। जीवनसाथी से संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। लेखन, कला, अध्यात्म और हीलिंग क्षेत्रों में कार्यरत जातकों को पहचान और आय दोनों बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र या प्रेमी से दोबारा संपर्क बनने की संभावना। आर्थिक मजबूती भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ