Grah Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 जुलाई, 2026 को सूर्य और शनि एक-दूसरे से 108 डिग्री की दूरी पर स्थित रहेंगे, जिसे बहुत शुभ माना जाता है. वैदिक ज्योतिष में दो ग्रहों के बीच 108° की कोणीय दूरी को त्रिदशांक योग कहते हैं. वेस्टर्न ज्योतिष में भी इसे बेहद फलदायी माना जाता है और इसे ट्रि-डेसाइल ऐसपेक्ट (Tri-decile Aspect) कहा गया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि के बीच लगभग 108° का त्रिदशांक योग कर्म, डिसिप्लिन, लीडरशिप क्षमता को संतुलित करने वाला शुभ संयोग है. इससे मेहनत का उचित फल मिलने के चांस बढ़ जाते हैं, रुके हुए कार्यों में प्रगति के रास्ते खुलने लगते हैं, जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलती है और योग्य लोगों को मान-सम्मान मिलने की संभावना बढ़ती है. यह योग स्टूडेंट और जॉब कर रहे लोगों के करियर, प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने में सहायता करता है. आइए जानते हैं, 25 जुलाई से बनने वाले इस योग से सबसे अधिक लाभ पाने वाली ये 4 राशियां कौन-सी हैं, इस योग से शुभ प्रभाव से जिनके धन और सम्मान में वृद्धि होगी?
यह भी पढ़ें: Yaksha Gandharva Kinnara: यक्ष, गंधर्व, किन्नर… देवता नहीं, इंसान भी नहीं; तो कौन थीं ये रहस्यमयी दिव्य जातियां?
---विज्ञापन---
त्रिदशांक योग सिंह राशिफल
सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं. इसलिए यह योग इस राशि के जातकों के लिए खास असर दिखा सकता है. लंबे समय से की गई मेहनत अब रंग ला सकती है. ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस की तारीफ होगी. सीनियर आप पर भरोसा बढ़ाएंगे. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रमोशन या इंक्रीमेंट की चर्चा तेज होगी. बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है. सरकारी काम में अटका मामला आगे बढ़ सकता है. पूरी फैमिली आपका मनोबल बढ़ाएगी. आपके डैड यानी पिताजी से जुड़ी स्वास्थ्य की अच्छी खबर मिल सकती है. लव लाइफ में समझदारी बढ़ेगी. स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है. सेहत पहले से मजबूत रहेगी. आप समय का सही इस्तेमाल करेंगे और किसी घायल पशु की इलाज करवाएंगे. आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ सकते हैं.
---विज्ञापन---
त्रिदशांक योग तुला राशिफल
यह योग तुला राशि के जातकों के करियर और नेटवर्क दोनों को मजबूत कर सकता है. नई पहचान बनने के योग हैं. किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं. इंटरव्यू में आपकी बात असर छोड़ेगी. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अच्छी न्यूज मिल सकती है. बिजनेस में नया क्लाइंट जुड़ने के योग हैं. पैसे और धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी. खर्च और बचत में अच्छा बैलेंस बना रहेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है. स्टूडेंट्स को मेंटर या टीचर का पूरा हेल्प मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा. फिटनेस पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा. आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी. आप किसी हॉस्पिटल में रक्तदान कर संतुष्ट महसूस करेंगे.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: हर स्त्री चाहती है ऐसा पति, जानिए आदर्श पुरुष की 5 सबसे बड़ी खूबियां
---विज्ञापन---
त्रिदशांक योग मकर राशिफल
शनि मकर राशि के स्वामी हैं. सूर्य-शनि का यह संतुलित योग इस राशि के जातकों के धैर्य का इनाम दिला सकता है. पुराने प्रयास सफल होने लगेंगे. नौकरी में स्थिरता आएगी. नई पोस्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में धीरे-धीरे अच्छा मुनाफा होगा. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन काम आएगा. रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है. निवेश से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा. लाइफ पार्टनर का सहयोग बना रहेगा. किसी पुराने फ्रेंड से लाभदायक संपर्क होगा. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने में आगे रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. अनुशासन बनाए रखें. यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा. किसी ट्रैवल के दौरान आप किसी अजनबी के कुछ रुपये देकर सहायता करेंगे.
---विज्ञापन---
त्रिदशांक योग कुंभ राशिफल
शनि का प्रभाव कुंभ राशि के जातकों की की सोच को मजबूत बनाए रखेगा. वहीं, सूर्य का सहयोग नई दिशा दे सकता है. करियर में बड़ा अवसर सामने आ सकता है. लंबे समय से रुका लक्ष्य पूरा होने लगेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई भूमिका मिल सकती है. बिजनेस में विस्तार की योजना सफल होगी. टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन काम से अच्छा फायदा होगा. धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. फैमिली में किसी सदस्य की अचीवमेंट खुशी देगी. दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा. लव लाइफ में ईमानदारी रिश्ते को मजबूत करेगी. स्टूडेंट्स का फोकस बेहतर रहेगा. सेहत में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना रहेगी. शिव मंदिर में सफाई के काम में सहायता करेंगे.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में महिला को सफेद कपड़े में देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.