Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ने किया कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश, शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन

11 मई, 2025 को दिन में 1:26 PM बजे से ग्रहों के राजा सूर्यदेव भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं और यह शुक्र की राशि वृषभ के अंतर्गत आती है। यह समय किसी भी कार्य की शुरुआत करने, निर्णय लेने या नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए उत्तम माना जाता है। आइए जातने हैं, सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने के योग बन रहे हैं।

surya-gochar-2025-

रविवार 11 मई, 2025 को दोपहर में 1 बजकर 26 मिनट पर ग्रहों के स्वामी सूर्य भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में कृत्तिका 27 नक्षत्रों में से तीसरा नक्षत्र है, जिसका स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। जहां तक राशि की बात है, तो यह नक्षत्र मेष और वृषभ दोनों राशियों में पड़ता है। चूंकि इस नक्षत्र के तीन चरण वृषभ राशि में होते हैं, इसलिए इसके राशि स्वामी शुक्र हैं।

विज्ञापन

कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य गोचर का ज्योतिष महत्व

कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य का गोचर वैदिक ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी गई है, क्योंकि सूर्य स्वयं इस नक्षत्र के स्वामी हैं। जब सूर्य अपनी ही ऊर्जा वाले नक्षत्र कृत्तिका में विराजमान होते हैं, तो उनका प्रभाव अत्यंत तेज, स्पष्ट और निर्णायक होता है। यहां सूर्य की प्राकृतिक शक्ति और तेज अधिक प्रबल होती है। सूर्य के तेज से मौसम बेहद गर्म हो जाता है। यह समय किसी भी कार्य को आरंभ करने, निर्णय लेने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए उपयुक्त माना गया है। इस दौरान सरकारी कार्य, प्रशासनिक निर्णय और करियर से संबंधित नए कदम उठाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

जब सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। लेकिन कुछ राशियों के लिए यह विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस बार सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू होने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश के बाद मेष राशि के जातकों के लिए करियर और व्यवसाय में उन्नति के अच्छे अवसर बन रहे हैं। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं या आपके प्रमोशन की उम्मीदें हैं, तो यह समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। सूर्य के इस गोचर से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपनी सोच को स्पष्ट रूप से समझ पाएंगे और सही निर्णय ले सकेंगे।

इसके अलावा, जो लोग सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं, उन्हें इस दौरान अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, जैसे पदोन्नति, लाभकारी प्रोजेक्ट्स या मान्यता। यह समय आपके निर्णयों में स्पष्टता और सफलता की ओर मार्गदर्शन करेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें, क्योंकि धैर्य और समझदारी से लिया गया निर्णय ज्यादा फलदायी होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर पारिवारिक जीवन को खुशहाल बनाने वाला है। घर का वातावरण शांति और सामंजस्यपूर्ण रहेगा। इस समय, आर्थिक स्थिति में भी सुधार की संभावना है और जो धन लंबे समय से रुका हुआ था, वह आपको मिल सकता है। सूर्य के प्रभाव से आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी और आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वहां आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

लोग आपकी मेहनत और ईमानदारी की सराहना करेंगे। इसका असर आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। इस दौरान छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को भी सफलता मिल सकती है। वे अपनी मेहनत का फल प्राप्त करेंगे और आने वाले समय में अच्छे परिणाम देख सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बरकरार रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर मानसिक शांति और ऊर्जा का संचार करेगा। इस समय आप पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी सेहत में भी सुधार आएगा, जिससे आप शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय और स्वस्थ महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है और यह यात्राएं आपके लिए लाभकारी साबित होंगी।

भाग्य इस समय आपके साथ रहेगा और आपको नए अवसरों का सामना करना पड़ेगा, जो आपकी सफलता को और बढ़ावा देंगे। इस दौरान प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सुधार होगा और यदि रिश्ते में कोई खटास थी, तो वह अब सुलझ सकती है। सूर्य के प्रभाव से यह समय आपके लिए रोमांटिक और व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत बनाने वाला हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ