Surya Ketu Yuti: 'ग्रहण योग' भंग होने से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत, सूर्यदेव दिलाएंगे समृद्धि, सफलता और शोहरत!

Surya Ketu Yuti: अक्टूबर महीने में सूर्य और केतु की युति के टूटने से ‘ग्रहण योग’ भंग हो रहा है। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

Surya-Ketu-Yuti-2024

Surya Ketu Yuti: वैदिक ज्योतिष के सबसे प्रमुख ग्रह सूर्य अभी कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। उन्होंने कन्या राशि में 16 सितंबर को प्रवेश किया था, जहां पहले से ही केतु ग्रह मौजूद थे। इस राशि में सूर्य और केतु की युति से अशुभ ग्रहण योग का निर्माण हुआ था, जो अधिकांश राशियों के लिए खतरनाक माना गया था। वहीं, ग्रहण योग के अशुभ असर से कमोबेश सभी राशियों पर प्रभाव हुआ। अक्टूबर महीने में बड़ी हस्तियों के निधन का कारण सूर्य और केतु की युति को ही माना जा रहा है।

विज्ञापन

अक्टूबर महीने में 17 तारीख को ग्रहों के राजा के माने गए सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर को अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बृहस्पतिवार 17 अक्टूबर, 2024 को सूर्यदेव सुबह में 7 बजकर 52 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में प्रविष्ट होते ही सूर्य और केतु की युति टूट हो जाएगी और ‘ग्रहण योग’ भंग हो जाएगा। इस अशुभ योग के भंग होने का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

‘ग्रहण योग’ भंग होने का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातक अधिक धैर्यवान और शांत स्वभाव के हो जाएंगे। तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर या प्रमोशन मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा और यात्राएं लाभदायक रहेंगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक बनेंगे। मानसिक शांति में वृद्धि होगी। प्राइवेट जॉब वालों की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिरता आ सकती है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट्स को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्राएं सफल रहेंगी। सरकारी नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी और यात्राएं लाभदायक रहेंगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक सोच वाले बनेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। लॉटरी या अन्य स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेश व्यापार से लाभ हो सकता है। आपकी प्रतिभा को पहचाना जाएगा और आपको सम्मानित किया जाएगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ