Surya Grahan 2026 Rashifal: सूर्य ग्रहण के दिन होगा चंद्र ग्रह का डबल गोचर, इन 3 राशियों को नुकसान होने के योग

Chandra Gochar On 17 February 2026 (Surya Grahan): साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है, जिस दिन चंद्र ग्रह का डबल गोचर होगा. चंद्र के डबल गोचर से सभी 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन जरूर आएगा. खासकर, मेष राशि, तुला राशि और कुंभ राशि वालों को नुकसान होने के योग हैं.

Surya Grahan 2026 Rashifal

Credit- News24 Graphics

Chandra Gochar On 17 February 2026 (Surya Grahan): 17 फरवरी को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो कि एक विशेष व बहुत बड़ी खगोलीय घटना है. भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण 17 फरवरी 2026 को दोपहर 03:26 बजे से शुरू होकर शाम 07:57 मिनट पर समाप्त होगा. हालांकि, ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. लेकिन इस दिन चंद्र ग्रह का डबल गोचर हो रहा है, जिसके कारण 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव जरूर आएगा.

विज्ञापन

यहां पर आप जान सकते हैं कि सूर्य ग्रहण के दिन यानी 17 फरवरी 2026 को किस समय चंद्र ग्रह की चाल बदलेगी. इसी के साथ आपको उन तीन राशियों के राशिफल की जानकारी मिलेगी, जिन्हें चंद्र ग्रह के डबल गोचर के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण के दिन चंद्र गोचर का सही समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी 2026 यानी सूर्य ग्रहण के दिन सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर चंद्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जबकि रात में 9 बजकर 15 मिनट के आसपास शतभिषा नक्षत्र में उनका प्रवेश होगा.

विज्ञापन

इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

मेष राशि-

सूर्य ग्रहण के दिन चंद्र ग्रह का डबल गोचर करना मेष राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. जहां कुछ लोग मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, वहीं कई जातकों की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ सकती है. इसके अलावा विवाहित जातकों की वाणी में कड़वाहट रहेगी, जिसकी वजह से उनकी लव लाइफ में उथल-पुथल मचेगी.

तुला राशि-

चंद्र ग्रह का सूर्य ग्रहण के दिन यानी 17 फरवरी 2026 को डबल गोचर करना तुला राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा. एक तरफ जहां आप परिवार में आई दूरियों के कारण तनाव में रहेंगे, वहीं दूसरी तरफ पैसों की कमी भी दूर नहीं होगी. यदि इस दौरान आप निवेश करते हैं तो लाभ होने की संभावना बहुत कम है.

विज्ञापन

कुंभ राशि-

मेष और तुला राशि के साथ-साथ कुंभ राशि के जातकों के ऊपर भी चंद्र ग्रह के डबल गोचर का 17 फरवरी 2026 के आसपास अशुभ प्रभाव पड़ेगा. यदि आप अपने जीवनसाथी की बात नहीं मानेंगे तो किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं. इसके अलावा खराब पेट के कारण कमजोरी महसूस होगी. आर्थिक निवेश से भी इस दौरान लाभ होने के योग बहुत कम हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ