Surya Gochar Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 17 सितंबर, 2026 की सुबह में सूर्य अपनी राशि सिंह को छोड़कर अपने मित्र ग्रह बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं. सूर्य के इस राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में ‘कन्या संक्रांति’ कहते हैं. कन्या राशि पृथ्वी तत्व से जुड़ी है, जो बुद्धि, गणना, स्वास्थ्य, सेवा भाव और धन-धान्य की राशि है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि जब सूर्य कन्या राशि में गोचर करते हैं, तो उनकी आक्रामकता मंद होती हैं, उनकी उष्णता से पृथ्वी को राहत मिलती है. इसके प्रभाव से व्यक्तियों में अनुशासन और विश्लेषणात्मक बुद्धि का विकास होता है. आइए जानते हैं, कन्या राशि में सूर्य गोचर का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव किन 5 राशियों पर पड़ेगा?
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar Rashifal: राहु का मकर गोचर इन 5 राशियों के लिए लाभकारी, जून 2028 तक बरसेगी धन-धान्य की कृपा
सूर्य गोचर मेष राशिफल
कन्या राशि में सूर्य गोचर मेष राशि के जातकों का करियर के लिए लाभकारी है. यह गोचर मेष राशि से छठे भाव में हुआ है, जो नौकरी, कंपीटिशन, रोग और शत्रु का भाव है. सूर्य इस गोचर से मेष राशि के लिए ‘शत्रुहंता योग’ का निर्माण हुआ है अर्थात विरोधी और दुश्मनों को मात खानी पड़ेगी. स्टूडेंट जातक एग्जाम में अच्छा करेंगे, बड़ी सफलता मिल सकती है. पुराना कर्ज माफ होगा या चुक जाएगा.
सूर्य गोचर कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय पराक्रम में वृद्धि और एक बढ़िया नेटवर्क बनाने का सिद्ध हो सकता है, क्योंकि सूर्य का यह गोचर कर्क राशि के तीसरे भाव में हुआ है, जो साहस, पराक्रम, छोटे-भाई बहन और संचार का भाव है. मीडिया (जर्नलिज्म), डिजिटल क्रिएशन, ट्रैवल टूरिज्म फील्ड से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. आत्मविश्वास से लिए गए फैसले धन की आमद तेज करवाएंगे. यात्राएं सफल होंगी.
सूर्य गोचर तुला राशिफल
यह सूर्य गोचर तुला राशि के जातकों के लिए बेहद सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा. तुला राशि के लिए सूर्य 12वें भाव में है, जो व्यय और विदेश का भाव है. आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे. बजट में सुधार होगा. आपके प्रयास आपको ग्लोबल पहचान मिल सकती है. एमएनसी, विदेश मंत्रालय, अध्यात्म, एक्सपोर्ट के काम से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. स्टूडेंट जातक पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं.
सूर्य गोचर वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय उनकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का समय साबित हो सकता है. वृश्चिक राशि के लिए यह सूर्य गोचर 11वें भाव में हुआ, जो लाभ और विकास का भाव है. स्टॉक और शेयर मार्केट, रियल एस्टेट, सोशल मीडिया के काम से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में रहेंगे. इनकम में अचानक वृद्धि हो सकती है. मकान, दुकान या बड़ी गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. कोरोबर में बड़े क्लायंट और ऑर्डर मिलेंगे.
सूर्य गोचर धनु राशिफल
धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर दसवें भाव में हुआ है, जो कर्म, करियर, कारोबार और पिता का भाव है. इससे सूर्य को दिग्बल भी प्राप्त हुआ है, जो उनके बल को और बढ़ाता है. राजनीति, प्रशासनिक सेवा, बड़े मैनेजमेंट, लीडरशिप के काम से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में रहेंगे. जॉब में प्रमोशन मिल सकता है. मनचाहे जगह ट्रांसफर भी हो सकता है. आप काम को सही लीड कर सफल बनाएंगे और धन की आमद तेज करेंगे.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों की नाक पर रहता है गुस्सा, हल्की-सी बात पर भड़क जाते हैं ये लोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
11 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines