Surya Gochar 2026 Predictions: जनवरी में सूर्य 3 बार बदलेंगे अपनी चाल, इन 5 राशि वालों को बनाएंगे मालामाल

Surya Gochar 2026 Predictions: जनवरी 2026 में सूर्य 3 बार अपनी चाल बदलेंगे, जिससे 5 राशियों के करियर, धन, स्वास्थ्य और संबंधों पर बड़ा असर पड़ेगा. आइए जानते हैं, जनवरी 2026 में सूर्य गोचर कब-कब है और ये लकी राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें विशेष लाभ मिलेगा?

surya-gochar

Surya Gochar 2026 Predictions: वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं. उनका गोचर देश, दुनिया, राजनीति और मौसम पर गहरा असर डालता है. सूर्य की चाल में परिवर्तन व्यक्ति की ऊर्जा, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और निर्णय क्षमता पर सीधा प्रभाव डालता है. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य गोचर से सभी राशियों के जातकों के करियर, मान-सम्मान, संबंध और आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलते हैं. इसलिए सूर्य के प्रभाव को समझकर उसके अनुसार निर्णय और व्यवहार करने लाभ होता है.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस लिहाज से जनवरी 2026 काफी खास रहेगा, क्योंकि इस महीने सूर्य 3 बार गोचर कर अपनी चाल बदलेंगे. सूर्य के इन गोचरों से कुछ राशियों को को सतर्क रहने की जरूरत होगी, लेकिन 5 राशियों के जातकों को इसे काफी लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं, जनवरी 2026 में सूर्य गोचर कब-कब है और ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

जनवरी 2026 में सूर्य गोचर

द्रिक पंचांग के अनुसार, जनवरी 2026 में सूर्य ग्रह 3 बार गोचर कर अपनी चाल बदलने वाले हैं. इस माह में वे 2 बार नक्षत्र परिवर्तन और एक बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं. आइए जानते हैं, जनवरी 2026 में सूर्य गोचर कब-कब है?

– 11 जनवरी, 2026 (रविवार): इस दिन सूर्य सुबह में 08:42 AM बजे पूर्वाषाढ़ा से निकलकर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
– 14 जनवरी, 2026 (बुधवार): इस दिन ग्रहों के राजा का सबसे प्रसिद्ध गोचर होगा, जिसे मकर संक्रांति कहते हैं. इस दिन वे – – दोपहर बाद 03:13 PM बजे धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे.
– 24 जनवरी, 2026 (शनिवार): इस दिन सूर्य सुबह में 10:56 AM बजे उत्तराषाढ़ा से निकलकर श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

विज्ञापन

सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

जनवरी में सूर्य के गोचर से मेष राशि के जातकों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में खास लाभ मिलने वाला है. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. नए निवेश या व्यापार के अवसर लाभदायक साबित होंगे. इस समय अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए जनवरी 2026 में सूर्य का गोचर विशेष शुभ रहेगा. नौकरी, व्यापार और वित्तीय मामलों में वृद्धि संभव है. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा. इस समय पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए जनवरी का सूर्य गोचर आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में अवसर लेकर आएगा. धन लाभ और पेशेवर सफलता के संकेत हैं. दांपत्य और प्रेम जीवन में संतुलन रहेगा. करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारियां लाभदायक साबित होंगी. इस समय संयम और समझदारी से फैसले लेना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य के गोचर से आत्मविश्वास और कार्यकुशलता बढ़ेगी. पेशेवर और वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी. यात्रा और नई योजनाओं में लाभदायक परिणाम मिल सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक ऊर्जा उच्च रहेगी. इस समय अपने प्रयासों में निरंतरता और अनुशासन बनाए रखना फायदेमंद होगा.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए जनवरी 2026 में सूर्य का गोचर विशेष शुभ रहेगा. नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर आएंगे. सामाजिक मान-सम्मान और परिवार में सहयोग बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य और ऊर्जा बनी रहेगी. निवेश और नए कार्यों में सफलता के योग हैं. संयम और धैर्य के साथ निर्णय लेना लाभकारी रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ