Roti Making Rules: गूंथी हुई बासी आटे की रोटियां बनाने पर एक्टिव हो जाता है राहु, रोटी बनाते वक्त न करें ये 4 गलतियां

Roti Making Rules: भारतीय रसोई में रोटी सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि घर की खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी है. क्या आप जानते हैं कि बासी आटा राहु को सक्रिय कर सकता है और गिनकर रोटियां बनाना अशुभ होता है? जानिए रोटी बनाने के 4 जरूरी नियम.

roti-making-rules

Roti Making Rules: भारतीय रसोई में रोटी सिर्फ भोजन नहीं होती, यह घर के सुख, शांति और समृद्धि से जुड़ी मानी जाती है. परंपराओं और वास्तु शास्त्र में रोटी से संबंधित कई विशेष नियम बताए गए हैं. माना जाता है कि इन बातों का पालन करने से घर में बरकत बनी रहती है और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. आइए जानते हैं कि रोटी बनाते समय किन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है और इनका ध्यान न रखने से क्या होता है?

विज्ञापन

गिनकर न बनाएं रोटियां

बहुत से लोग रोज रोटी गिनकर बनाते हैं. वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना गया है. यह रसोई की ऊर्जा को सीमित कर देता है और धन संबंधी बाधाएं भी पैदा कर सकता है. हमेशा कोशिश करें कि अनुमान से थोड़ी ज्यादा रोटियां तैयार हों. इससे घर में सम्पन्नता की भावना बनी रहती है और भोजन का प्रवाह कभी रुकता नहीं.

विज्ञापन

पहली रोटी गऊ दान

हमारे यहां पहली रोटी को पवित्र माना गया है. इसे घर के सदस्यों को खाने के बजाय गाय, कुत्ते या किसी जरूरतमंद को देने की परंपरा है. इससे माना जाता है कि परिवार पर दैवीय कृपा बनी रहती है और घर में सौभाग्य का प्रवेश होता है. यह छोटी सी आदत दान की भावना को भी मजबूत बनाती है.

विज्ञापन

अतिथि के लिए रोटी

पुरानी कहावत है- ‘अतिथि देवो भव.’ इसलिए रोटी बनाते समय दो रोटियां अतिरिक्त अवश्य रखें. यदि मेहमान न भी आए, तो उन्हें किसी पशु, पक्षी या जरूरतमंद को दे दें. यह सद्भावना घर के वातावरण को सकारात्मक बनाती है और भोजन की देवी माता अन्नपूर्णा की कृपा भी बनी रहती है.

न बनाएं बासी आटे से रोटियां

रोटी हमेशा ताजा आटे से ही बनानी चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बासी आटे से बनी रोटी राहु ग्रह को सक्रिय कर देती है. राहु की सक्रियता से घर में तनाव, पारिवारिक कलह और अशुभ घटनाएं घटित होने का डर रहता है. धन संबंधी परेशानियां और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं. इसलिए हमेशा ताजा आटे का उपयोग करनी चाहिए. यह मंगल ग्रह की ऊर्जा को भी मजबूत बनाती है और जीवन में सकारात्मकता बनाए रखती है.

विज्ञापन

किचन की सफाई और शांत मन

रोटी बनाते समय मन शांत रखें. गुस्से या तनाव की अवस्था में बनाई गई रोटी घर के माहौल को भी प्रभावित कर सकती है. किचन यानी रसोई साफ-सुथरी और सुव्यवस्थित होनी चाहिए. इससे भोजन में सकारात्मक कम्पन जुड़ते हैं और परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है.

रोटी बनाना एक साधारण काम जरूर है, पर हिन्दू संस्कृति में यह घर की खुशहाली से गहराई से जुड़ा हुआ माना गया है. रोटी न गिनना, पहली रोटी का दान, अतिथि के लिए भोजन तैयार रखना और ताजा आटे का उपयोग, ये छोटी आदतें घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता ला सकती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ