Surya Gochar 2026 Rashifal: कुंभ राशि में सूर्य का गोचर बदलेगा भाग्य, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Surya Gochar 2026 Rashifal: सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करता है. सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जानते हैं. अब सूर्य फरवरी में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने से इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ेगा. इससे कई राशियों को लाभ होगा.

Surya Gochar 2026 Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Surya Gochar 2026 Rashifal: ग्रहों के राजा सूर्य इस समय मकर राशि में विराजमान हैं. सूर्य ग्रह मकर राशि से निकलकर अब कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ राशि में सूर्य के प्रवेश करने से कई राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव होगा. सूर्य ग्रह 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के राशि परिवर्तन से 3 राशियों को लाभ मिलेगा. इन राशियों के जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत होगी. चलिए जानते हैं कि, सूर्य के गोचर से किन राशियों का भाग्य बदलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए समय बेहद लाभकारी रहने वाला है. आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे. नौकरी में प्रमोशन मिलने से सैलरी बढ़ सकती है. व्यापार करने वाले लोगों को खास लाभ मिलेगा. सेहत और धन के मामले में आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आप पुूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ सूर्यदेव की पूजा करें.

विज्ञापन

धनु राशि

सूर्य ग्रह का कुंभ राशि में गोचर करना बेहद लाभकारी होता है. कुंभ राशि यह गोचर होना धनु राशि के लोगों के लिए अच्छा होगा. इसके प्रभाव से धनु राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी. सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. व्यापारियों को किसी बड़ी डील के होने से तगड़ा लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि में सूर्य का प्रवेश करना कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा. सूर्य का गोचर शनि की राशि कुंभ में अच्छा साबित होगा. आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. व्यापारियों को लाभ मिलेगा और अच्छे दिनों की शुरुआत होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ