Surya Gochar 2025: 17 दिन तक ये 3 राशियां रहेंगी पैसों के लिए परेशान, सूर्य गोचर का पड़ेगा अशुभ प्रभाव!

Surya Gochar 2025: आज से 17 दिन बाद सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सोमवार को सूर्य रेवती नक्षत्र में कदम रखेंगे जिसका स्वामी ग्रह गुरु और बुध है। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके ऊपर आने वाले 17 दिन तक सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

Surya Gochar 2025

Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में मान-सम्मान, आत्मा, पिता, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और उच्च पद का कारक माना गया है जो एक तय समय में गोचर करते हैं। सूर्य देव करीब 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं जिसके बीच दो से तीन बार नक्षत्र गोचर होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज से 17 दिन बाद 31 मार्च 2025, दिन सोमवार को दोपहर 2:08 मिनट पर सूर्य देव रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे।

विज्ञापन

बुध और गुरु ग्रह को रेवती नक्षत्र का स्वामी माना जाता है जो नवग्रहों के महत्वपूर्ण अंग हैं। इस समय सूर्य देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं जिसका स्वामी ग्रह गुरु है। चलिए जानते हैं 31 मार्च 2025 तक किन-किन राशियों को विभिन्न मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

31 मार्च तक ये 3 राशियां रहेंगी परेशान!

वृषभ राशि

सूर्य गोचर से पहले का समय वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी नहीं रहेगा। एक तरफ जहां बिजनेसमैन को तगड़ा नुकसान होगा। वहीं दूसरी तरफ नौकरी कर रहे जातकों को जॉब से निकाला जा सकता है। दुकानदारों के लिए भी आने वाला समय अनुकूल नहीं रहेगा। उन्हें पैसों के लिए तरसना पड़ सकता है। जिन लोगों की उम्र 70 से अधिक है उनको कोई गंभीर रोग हो सकता है। कपल के बीच आए-दिन मनमुटाव बढ़ते जाएंगे जिसके कारण इस साल उनका रिश्ता टूट भी सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

ग्रहों के राजा सूर्य के गोचर से पहले मकर राशि के जातक परेशान रहेंगे। बिजनेस में हो रहे लगातार घाटे के कारण बिजनेसमैन का मानसिक तनाव बढ़ेगा। ज्यादा चिंता करने के कारण सेहत भी खराब हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं वो काम में लापरवाही न दिखाएं। नहीं तो उन्हें जॉब से निकाला जा सकता है। प्रेम जीवन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेना कपल के लिए सही नहीं रहेगा। आने वाले 17 दिन तक घर में तनाव का माहौल बरकरार रहेगा। इसके अलावा रिश्तेदारों से लड़ाई होने की भी संभावना है।

कुंभ राशि

कला, शिक्षा और हेल्थ के क्षेत्र में जुड़े जातकों के लिए ये समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिलेगी जिसके कारण वो मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। इसके अलावा बॉस से अनबन होने की भी संभावना है। कारोबारी वर्ग पैसों के लिए परेशान रहेंगे। दुकानदार आने वाले 17 दिन तक लोन नहीं लेंगे तो ये उनके लिए अच्छा रहेगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है उनका घरवालों से झगड़ा हो सकता है। पहले से यदि कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना हुआ है तो कुछ समय के लिए वो टल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ