सितंबर में सूर्य गोचर से चमकेगा इन 3 राशियों के भाग्य का सितारा, बनेंगे हर बिगड़े काम!

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य देव सितंबर महीने में एक बार राशि और एक बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं इस बार सूर्य का गोचर किन-किन राशियों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

Surya Gochar 2024

सूर्य जैसी चमकेगी किस्‍मत!

Surya Gochar 2024: नवग्रहों में सूर्य देव सबसे शक्तिशाली ग्रह हैं। इसी वजह से सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। कुंडली में सिंह राशि के स्वामी सूर्य पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। जो कि आत्मा के कारक ग्रह हैं। जन्म कुंडली में सूर्य के शुभ स्थान में होने से जातकों को लाभ होता है। वहीं समय-समय पर होने वाले राशि और नक्षत्र परिवर्तने से जीवन में बदलाव आता है। चलिए जानते हैं इस बार सितंबर में सूर्य का गोचर कब-कब होगा और उससे किन-किन राशियों के जातकों को फायदा होगा।

विज्ञापन

कब होगा सूर्य गोचर?

वैदिक पंचांग के अनुसार, सितंबर के महीने में एक नहीं बल्कि दो बार सूर्य देव गोचर करेंगे। सोमवार को 16 सितंबर 2024 के दिन सबसे पहले सूर्य का कन्या में गोचर होगा। सोमवार को शाम में 07 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि के स्वामी सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद 27 सितंबर 2024 को सुबह-सुबह सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन होगा। शुक्रवार को प्रात: काल 01 बजकर 20 मिनट पर सूर्य का हस्त नक्षत्र में गोचर होगा।

विज्ञापन

इन 3 राशियों को होगा लाभ!

वृषभ राशि

सितंबर में होने वाले सूर्य गोचर से सबसे ज्यादा धन लाभ वृषभ राशि के लोगों को होने वाला है। कारोबार में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ बिजनेसमैन के काम को समाज में एक नई पहचान भी मिलेगी। शादीशुदा लोगों के परिवारवालों और पड़ोसियों से संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों के बिगड़े काम इस महीने के खत्म होने से पहले बन सकते हैं। पुराने निवेश से सितंबर के महीने में लाभ हो सकता है। सूर्य देव की कृपा से धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

16 सितंबर से पहले कर्क राशि के जातकों के अधूरे सपने सच हो सकते हैं। अपनी मधुर वाणी से युवा वर्ग को समाज में नई पहचान मिलेगी। सूर्य देव की कृपा से कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा लंबे समय से अटके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे हो जाएंगे।

तुला राशि

सूर्य का गोचर तुला राशि के लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की किसी विशेष व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है, जो आने वाले समय में उनकी काफी मदद करेगा। बिजनेस का विस्तार होगा। साथ ही अगले माह तक आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। बच्चों के पिता संग संबंध मजबूत होंगे। घर में खुशी का माहौल अगले माह तक बना रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ