आने वाले 21 दिन 5 राशियों के लिए रहेंगे तनावग्रस्त, सूर्य के डबल गोचर से बढ़ेंगी परेशानियां!

Surya Gochar 2024: अगस्त का महीना खत्म होने से पहले सूर्य देव दो बार गोचर करेंगे। आइए जानते हैं अगस्त में कब-कब सूर्य देव अपनी चाल बदलेंगे और उससे किन-किन राशियों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

Surya Gochar 2024

रोजगार पर पड़ेगा बुरा असर!

Surya Gochar 2024: नवग्रहों में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है, जो कि आत्मा का कारक है। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से व्यक्ति को करियर में अपार सफलता, समाज में मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती है। वहीं सूर्य के कमजोर होने से व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है। अगस्त माह में सूर्य देव तीन बार अपनी चाल बदलेंगे। वहीं आने वाले दिनों में सूर्य का डबल गोचर होगा।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अगस्त को शाम 07 बजकर 53 मिनट पर सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं महीना खत्म होने से पहले 30 अगस्त को सूर्य देव एक बार फिर गोचर करेंगे। शुक्रवार को दोपहर में 03 बजकर 55 मिनट पर सूर्य देव पू फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। ऐसे में अगस्त में सूर्य के दो बार चाल बदलने से 12 में से पांच राशियों के लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके आने वाले 21 दिन कष्टदायक रहेंगे।

विज्ञापन

मेष राशि

माता की खराब सेहत को लेकर बिजनेसमैन को दिनभर चिंता रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय सही नहीं है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। मेष राशि के जातक इस समय लेन-देन में सावधानी रखें, वरना बड़ा घाटा हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

ऑफिस में बॉस से वाद-विवाद करने से बचें, नहीं तो गुस्से में आकर वो आपको नौकरी से भी निकाल सकते हैं। काम के प्रति लापरवाही करना बिजनेसमैन को भारी पड़ सकता है, आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बिठाने का पूरा प्रयास करें, वरना आपका रिश्ता धीरे-धीरे खराब होने लगेगा।

मकर राशि

कल मकर राशि के लोग किसी बात को लेकर टेंशन में रहेंगे, जिसके कारण आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। इस समय नई संपत्ति या वाहन खरीदने की वजह से भविष्य में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों ने पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी नहीं अपनाई, तो आर्थिक नुकसान होना तय है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

भाग्य का साथ न मिलने के कारण कुंभ राशि के लोगों के जरूरी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। सिरदर्द के कारण शादीशुदा लोग दिनभर परेशान रहेंगे। माता-पिता से अविवाहित लोगों की अनबन हो सकती है। इस वजह से घर में पूरे दिन तनाव का माहौल रहने वाला है।

मीन राशि

कारोबारियों के काम में उनके विरोधी बाधा डालने का पूरा प्रयास करेंगे। बॉस या सहकर्मियों से ऑफिस के काम को लेकर सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का वाद-विवाद हो सकता है। इसके अलावा बिजनेस से जुड़ा जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आगे चलकर पछतावे का कारण बन सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ