---विज्ञापन---

Religion angle-right

Swapna Shastra: सपने में बिल्ली समेत इन 5 चीजों का दिखना है मृत्यु का इशारा!

Swapna Shastra: सपने जीवन से जुड़ी अच्छी और बुरी घटनाओं का संकेत देते हैं, जिनका संबंध करियर, लव लाइफ और सेहत से भी होता है। चलिए जानते हैं स्वप्न शास्त्र में बताई गई उन 5 चीजों के बारे में, जो किसी बड़ी अनहोनी की तरफ इशारा करते हैं।  

---खबर नीचे जारी है---

Swapna Shastra: शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसे सोते समय सपने नहीं दिखाई देते होंगे। सपने आना कॉमन है, जो व्यक्ति को उसके वर्तमान से लेकर भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। स्वप्न शास्त्र में व्यक्ति को दिखाई देने वाले हर एक सपने के अच्छे और बुरे संकेत के बारे में बताया है। शास्त्रों के अनुसार, प्रत्येक सपने का संबंध व्यक्ति के जीवन से होता है। आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सपने में दिखाई देना किसी बड़े खतरे की तरफ इशारा करता है। चलिए जानते हैं सपने में काली बिल्ली, दांत गिरना, कौआ और काली परछाई आदि का दिखाई देने के संकेतों के बारे में।

कौआ का दिखाई देना

सपने में यदि आपको बार-बार कौआ दिखाई दे रहा है, तो ये संकेत है कि आपके साथ कुछ गलत होने वाला है। ऐसे में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें और वाहन धीरे व संभलकर चलाएं, नहीं तो आपको गंभीर चोट भी लग सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: तुलसी, सूर्य पूजा, व्रत से 12 राशियों की किस्मत-सेहत होगी दुरुस्त! पंडित सुरेश पांडेय से जानें कैसे

---खबर नीचे जारी है---

काली परछाई का दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में यदि किसी व्यक्ति को बार-बार काली परछाई दिखाई दे रही है, तो उसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। काली परछाई संकट और खतरे को दर्शाती है, जिसका अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में वाहन संभलकर चलाएं और इस समय अपने जीवन से जुड़ा छोटे-से-छोटा फैसला सोच-समझकर लें।

सपने में खुद को गुस्से में देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में यदि आप खुद को गुस्से में देखते हैं, तो ये किसी बड़े संकट की तरफ इशारा करता है। इस सपने का अर्थ है कि भविष्य में आपको शारीरिक कष्ट से लेकर मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

काली बिल्ली का दिखना

सपने में यदि आपको बार-बार काले रंग की बिल्ली दिखाई दे रही है, तो उसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। सपने में काली बिल्ली का दिखना असुरक्षा को दर्शाता है, जिसके प्रभाव के कारण आने वाले समय में आपके साथ कोई अनहोनी घटना भी घट सकती है।

सपने में खुद का दांत गिरना

सपने में यदि आप अपना दांत गिरते हुए देखते हैं, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दांत गिरना मृत्यु के खतरे को दर्शाता है। ऐसे में हर एक फैसला सोच-समझकर लें और बेवजह लोगों से वाद-विवाद करने से बचें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- 2 शुभ योग से 3 राशियों की किस्मत बुलंदियों पर, शनि प्रदोष व्रत के दिन बना महासंयोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 10, 2024 01:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola