दो दिन बाद संभलकर रहें इन 3 राशियों के लोग, सूर्य के राशि परिवर्तन से बड़ा नुकसान होने के योग!

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों असर पड़ता है। 16 जुलाई, 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। उनका यह राशि परिवर्तन 3 राशियों के लिए अनुकूल नहीं होने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों पर सूर्य की मेहरबानी नहीं होने की संभावना है?

sun-transit-in-cancer

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य दो दिन बाद यानी 16 जुलाई, 2024 को बुध की राशि मिथुन से निकल कर चंद्रमा की कर्क में प्रवेश करेंगे। कर्क उनके मित्र ग्रह चंद्रमा की राशि है, जहां विराजमान होने से सूर्य मजबूत अवस्था में होंगे। लेकिन उनके इस राशि परिवर्तन से 3 राशियों के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावनाएं हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या नकारात्मक असर हो सकते हैं?

विज्ञापन

कर्क राशि में सूर्य गोचर का नकारात्मक असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए कर्क राशि में सूर्य गोचर प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। कारोबारी अपने काम में गलत निर्णय ले सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी कारोबारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। लाभ का मार्जिन घटने के योग हैं। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। नौकरी बदलने का विचार है, तो अभी रुकें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक तंगी बढ़ने की आशंका है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। घर में जमीन-जायदाद के मसले पर विवाद होने के योग हैं। परिवार में असंतोष बढ़ सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के जीवन पर कर्क राशि में सूर्य गोचर का असर अलाभकारी साबित हो सकता है। इसका सबसे अधिक असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। गर्दन के ऊपरी हिस्से से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। रिश्तों पर नकारात्मक असर होने की संभावना है। धन हानि होने के योग हैं। फिजूलखर्ची से आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातक ऑफिस में वर्क लोड से परेशान हो सकते हैं। परिवार कलह बढ़ सकता है।

मकर राशि

कर्क राशि में सूर्य ग्रह का प्रवेश करना मकर राशि के लोगों के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में टालमटोल करने की प्रवृत्ति विकसित होगी। व्यावसायिक काम में गंभीर हानि के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में स्टूडेंट्स जातकों के प्रोजेक्ट्स में बाधाएं आ सकती हैं। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों का कलीग से अनबन या झगड़ा हो सकता है। मानसिक परेशानी बढ़ने से नींद न आने की समस्या से जूझ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ