सूर्य समान चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य! Surya Gochar से नौकरी-व्यापार में होगा लाभ!

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य देव ने आज यानी 30 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 55 मिनट पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। वैसे तो सूर्य गोचर का प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनका भाग्य आने वाले दिनों में सूर्य समान चमकेगा।

Surya Gochar 2024

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन किया है। प्रत्येक ग्रह का जन्म कुंडली में अपना अलग स्थान और महत्व होता है। नवग्रहों में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। जो कि आत्मा के कारक ग्रह हैं। माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेहरबान होते हैं, रातोंरात उस जातक की किस्मत बदल जाती है। वहीं जब सूर्य देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव भी 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ता है। चलिए जानते हैं इस बार सूर्य का गोचर किन तीन राशियों के लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा।

विज्ञापन

30 अगस्त को हुआ सूर्य गोचर

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय ग्रहों के राजा सूर्य देव सिंह राशि में विराजमान हैं। जहां पर वह 16 सितंबर 2024 तक मौजूद रहेंगे। लेकिन इस बीच दो से तीन बार सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सितंबर महीना शुरू होने से पहले सूर्य देव की चाल बदलेगी। 30 अगस्त 2024 को सूर्य देव ने दोपहर 03 बजकर 55 मिनट पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 13 सितंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे।

विज्ञापन

इन राशियों के जातकों को होगा लाभ!

सिंह राशि

सूर्य देव इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। समय-समय पर कारोबारियों को आकस्मिक धन लाभ होने की पूरी संभावना है। इसी के साथ युवाओं के व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरीपेशा लोगों के सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर के लिहाज से ये समय अच्छा है। धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। वाणी के मधुर प्रभाव के कारण कॉलेज में युवाओं का रुतबा बढ़ेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। धन प्राप्ति के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर होंगी। करियर में युवाओं को शानदार सफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय किए गए निवेश से अगले माह लाभ हो सकता है। युवाओं को समाज में नई पहचान मिलेगी। अगले माह तक वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

मीन राशि

सूर्य देव की चाल बदलने से मीन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ प्रभावशाली लोगों संग रिश्ते मजबूत होंगे। बिजनेसमैन के आय के नए-नए सोर्स बनने के योग बन रहे हैं। नया कारोबार या दुकान खोलने का सपना सच हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं सफल होंगी। भविष्य में अकस्मात धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी संग संबंध बेहतर होंगे। मुश्किल समय में परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ