Ganesh Chaturthi पर 12 राशियों की हर इच्छा होगी पूरी! राशि अनुसार इस तरह करें पूजा

Ganesh Chaturthi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी के पर्व का विशेष महत्व है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस पावन दिन राशि अनुसार यदि कोई व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा करता है, तो उसके जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली, सुख, शांति और धन-धान्य का वास होता है।

Ganesh-Chaturthi-Coincidence

Ganesh Chaturthi 2024: प्रत्येक व्रत और त्योहार की पूजा से पहले भगवान गणेश की आराधना की जाती है, क्योंकि इन्हें सभी देवी-देवताओं में प्रथम स्थान दिया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से गणेश भगवान की पूजा करते हैं, उन्हें अपने सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है। इसी वजह से भगवान गणेश को विघ्नहर्ता गणपति कहा जाता है। श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना शुभ होता है। गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाता है, जिसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार भाद्रपद मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। वहीं अनंत चतुर्दशी का त्योहार 17 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन राशि अनुसार पूजा करने से साधक को गणपति बप्पा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं गणेश चतुर्थी के पावन दिन राशि अनुसार भगवान गणेश को किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है।

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों को अपने घर में लाल रंग के गणेशजी की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। 10 दिन तक उन्हें लाल रंग के वस्त्र, अनार, लाल गुलाब और 11 दूर्वा अर्पित करें। इससे आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को अपने घर में नीले रंग के भगवान गणपति की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। साथ ही 10 दिन तक उन्हें सफेद रंग के वस्त्र, मोदक, सफेद फूल और इत्र अर्पित करें। इससे आपको गणेशजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे आपके अधूरे सपने जल्द ही पूरे हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को अपने घर में गणपति जी की हरे रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इसी के साथ लगातार 10 दिन उन्हें हरे रंग के वस्त्र, मूंग के लड्डू, हरी इलायची, हरे फल और पान का भोग लगाएं।

विज्ञापन

ganesh ji

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को अपने घर में गणेश जी की सफेद रंग की प्रतिमा को स्थापित करनी चाहिए। साथ ही उन्हें गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करें। इसी के साथ उन्हें प्रसाद के रूप में मोदक और चावल से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

विज्ञापन

सिंह राशि

गणेश जी की विशेष कृपा पाने के लिए सिंह राशि के लोगों को अपने घर में लाल रंग के गणपति बप्पा की प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए। साथ ही उन्हें लाल रंग के कपड़े अर्पित करें। कपड़ों के साथ-साथ उन्हें गुड़ से बनी मिठाई, खजूर और कनेर के फूल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए हरा रंग शुभ होता है। इसलिए आप अपने घर में हरे रंग से बने गणपति बप्पा की मूर्ति को लेकर आएं। साथ ही उन्हें हरे रंग के वस्त्र अर्पित करें। भगवान को मूंग दाल के लड्डू, हरे फल, दूर्वा और पान का भोग लगाएं। इससे आपकी हर इच्छा पूरी होगी और घर-परिवार में सुख-खुशहाली बनी रहेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को अपने घर में नीले रंग के गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए। इसी के साथ उन्हें सफेद वस्त्र, लड्डू, सफेद फूल, इत्र और केले का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को अपने घर में लाल रंग के गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। साथ ही उन्हें सिंदूरी रंग के वस्त्र, गुड़ के लड्डू, अनार, लाल पुष्प और खजूर अर्पित करें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को अपने घर में पीले रंग के गणेशजी की प्रतिमा को विराजमान करना चाहिए। इसी के साथ उन्हें पीले रंग के वस्त्र, पीले फूल, मोदक, केले और पीले फल अर्पित करें।

मकर राशि

यदि आपको गणेश जी को प्रसन्न करना है, तो इसके लिए अपने घर में नीले रंग के गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर आएं। उन्हें नीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। इसी के साथ उन्हें तिल के लड्डू, किशमिश, सिंदूर और सफेद पुष्प चढ़ाएं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

जो लोग पैसों की कमी से परेशान हैं, उन्हें अपने घर में नीले रंग की गणपति बप्पा की प्रतिमा को लाना चाहिए। दस दिन तक रोज उनकी पूजा करें। इसी के साथ भगवान को नीले रंग के वस्त्र, खोया, हरे फल, सफेद पुष्प और किशमिश अर्पित करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को अपने घर पर गहरे पीले रंग के गणपति बप्पा की मूर्ति को लाना चाहिए। साथ ही उन्हें पीले रंग के कपड़े अर्पित करें। 10 दिन तक उन्हें पीले फूल, फल, बेसन के लड्डू और बादाम का भोग लगाएं। इससे आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ