Surya Chandra Vyatipat: इन 3 राशियों को झगड़े और अपमान से रहना है दूर, सूर्य-चंद्र व्यतिपात से बढ़ेंगी मुश्किलें

Surya Chandra Vyatipat: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 26 नवंबर को बनने वाले सूर्य-चंद्र व्यतिपात योग का सबसे अधिक नेगेटिव असर 3 खास राशियों पर पड़ने की आशंका है. इसलिए इन राशियों के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

surya-chandra-vyatipat

Surya Chandra Vyatipat: सूर्य और चंद्रमा भले ही नवग्रह के राजा और रानी कहे जाते हैं, लेकिन इन दोनों ग्रहों के कुछ संयोग राशियों के लिए बहुत चुनौतियां और मुश्किलें बढ़ा देती है. वैधृति और व्यतिपात इन दोनों ग्रहों के ऐसे ही अशुभ संयोग हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 26 नवंबर, 2025 को सूर्य और चंद्रमा सुबह में 05:26 ए एम बजे व्यतिपात योग का निर्माण कर रहे हैं, जब सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेंगे.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, जब सूर्य और चंद्रमा व्यतिपात की स्थिति में होते हैं, तो जातकों को अपने मन, वचन और कर्म पर संयम रखना चाहिए. वे बताते हैं कि 26 नवंबर को बनने वाले सूर्य-चंद्र व्यतिपात योग का सबसे अधिक नकारात्मक असर 3 राशियों पर पड़ने की आशंका है. इन राशियों के जातकों के लिए धन और स्वास्थ्य हानि हो सकती है. किसी से झगड़ा होने के दुर्योग हैं और अपमान भी मिल सकता है. इसलिए इन्हें बेहद सावधान रहना होगा. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह व्यतिपात योग भावनात्मक अस्थिरता बढ़ा सकता है. किसी करीबी के साथ अचानक विवाद या गलतफहमी संभव है. इसलिए शब्दों में संयम बेहद जरूरी रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को त्वरित प्रशंसा नहीं मिलेगी, जिससे मन खिन्न हो सकता है, लेकिन शांत रहना ही सही उपाय है. धन हानि का छोटा जोखिम बना रहेगा, इसलिए निवेश या उधार-लेनदेन से फिलहाल बचें. स्वास्थ्य में सिरदर्द, थकान या मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. इसलिए आराम और ध्यान का समय निकालें. किसी भी परिस्थिति में तैश में निर्णय न लें, वरना छोटे विवाद बड़ी परेशानी बन सकते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लिए सूर्य-चंद्र व्यतिपात का असर सम्मान और प्रतिष्ठा पर पड़ सकता है. कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या वरिष्ठ से टकराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें. आलोचना या अपमान जैसी स्थिति भी सामने आ सकती है, पर प्रतिक्रिया देने से पहले धैर्य रखना ही बुद्धिमानी है. धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें. अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें. परिवार में माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. इसलिए अपनी बात को नरमी से रखें. स्वास्थ्य में पेट या हृदय संबंधी हल्की परेशानी उभर सकती है. समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन संयम आपको स्थिति संभालने में मदद करेगा.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर इस योग का सबसे गहरा प्रभाव हो सकता है, क्योंकि चंद्रमा इसी राशि में रहेगा. मन में बेचैनी, उलझन और नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं, जिससे निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत पर संदेह या किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. अपमानजनक शब्द सुनने या आलोचना झेलने की संभावना भी है. इसलिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें. पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि छोटा नुकसान भी मानसिक दबाव बढ़ा सकता है. स्वास्थ्य में अनिद्रा, तनाव या हड्डियों-जोड़ों में दर्द रह सकता है. यह समय धीरे चलने और अपने मन को शांत रखने का है. अनावश्यक बहसों से दूरी ही आपके लिए लाभकारी रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ