Lucky Zodiac Signs: इन 5 राशियों के लिए आ चुका है उनका गोल्डन टाइम, सूर्य और शुक्र गोचर से बदलेगा भाग्य

Lucky Zodiac Signs: नवंबर 2025 की 6 और 7 तारीख को दो बड़े ग्रह नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है, जो राशियों पर गहरा असर डालेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 5 राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. आइए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन-कौन सी हैं?

surya-shukra-gochar-rashifal

Lucky Zodiac Signs: साल 2025 के नवंबर माह की 6 और 7 तारीख ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं, क्यों इन दो तारीखों में दो ग्रह नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं. गुरुवार 6 नवंबर, 2026 को दोपहर बाद 02:59 पी एम बजे विशाखा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं, वहीं 7 नवंबर, 2025 की रात में 09:13 पी एम बजे शुक्र ग्रह स्वाति नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के बताते हैं कि इन दोनों ग्रहों के बैक-टू-बैक नक्षत्र में बदलाव का सभी राशियों पर काफी व्यापक और गहरा असर डालेगा. लेकिन, ये गोचर 5 राशियों के जातकों के लिए गोल्डन टाइम साबित होंगे. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का शुक्र और सूर्य के गोचर से करियर और संबंधों में सुधार होगा. भाग्य का सहयोग मिलेगा. नए प्रोजेक्ट्स में सफलता के संकेत हैं. यात्रा या नए संपर्क लाभकारी रहेंगे. पुराने रिश्तों में मिठास आएगी और नई दोस्तियां बनेंगी. आर्थिक मामलों में भी फायदा होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सफलता हासिल होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

सूर्य और शुक्र के गोचर से मिथुन राशि के जातकों के भाग्य खुलने की संभावना है. नौकरी, व्यवसाय या निवेश के मामलों में लाभ मिलेगा. मानसिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी. परिवार और मित्रों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा. नए अवसर मिल सकते हैं. साथ ही, संबंधों में सुधार और निजी जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी. जो पहले रुके हुए काम थे, वे सहजता से पूरे होंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए सूर्य और शुक्र के इस गोचर का प्रभाव करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि देगा. मेहनत का फल मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी. शिक्षा या प्रशिक्षण में लाभ मिलेगा. नेतृत्व की भूमिका में सफलता मिलेगी. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. परिवार और मित्रों के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है.

तुला राशि

तुला राशि लोगों के लिए अपने फैसलों और रणनीतियों से लाभ उठाने का समय है. शुक्र गोचर से धन संबंधी मामलों में सुधार होगा. निवेश और नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है. मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित रहेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे. सूर्य गोचर से ये यात्रा करने के लिए अनुकूल समय है. भाग्य का सहयोग मिलेगा और जो परेशानियाँ थीं, वे दूर होंगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए ये गोचर आर्थिक और व्यक्तिगत दृष्टि से समय लाभदायक है. सूर्य गोचर से नए अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी या परिवार के साथ बेहतर तालमेल बनेगा. स्वास्थ्य और ऊर्जा में सुधार होगा. कार्यस्थल पर सफलता के संकेत हैं. शिक्षा और अध्ययन के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. जो परियोजनाएँ रुकी हुई थीं, वे आगे बढ़ेंगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ