Sun Transit: सूर्य गोचर का इन 3 राशियों पर पड़ा बुरा प्रभाव, पैसों के लिए पड़ सकता है तरसना!

Surya Gochar 2025: सूर्य देव इस समय धनिष्ठा नक्षत्र में विराजमान हैं। आज सुबह ग्रहों के राजा ने गोचर किया है। चलिए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के सही समय और राशियों पर अशुभ प्रभाव के बारे में।

surya gochar

सूर्य मचाएंगे इन राशियों के जीवन में उथल-पुथल!

Surya Gochar 2025: नवग्रहों में से एक ग्रहों के राजा सूर्य को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व दिया गया है। सूर्य देव हर महीने यानी 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं, जिसके बीच दो से तीन बार नक्षत्र परिवर्तन होता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का जितना प्रभाव राशियों के ऊपर पड़ता है, उतना ही असर नक्षत्र गोचर का भी देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। चलिए जानते हैं इस बार सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का किन तीन राशियों की इच्छा शक्ति, नेतृत्व क्षमत, पिता संग संबंध, पद और आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

किस समय हुआ सूर्य गोचर?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज 6 फरवरी 2025 को प्रात: काल 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्य ने श्रवण नक्षत्र में से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर लिया है, जहां पर वह 19 फरवरी 2025 को दोपहर 12:34 मिनट तक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

सूर्य बढ़ाएंगे इन 3 राशियों का तनाव!

वृषभ राशि

सूर्य गोचर वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए शुभ नहीं रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां आएंगी। नौकरीपेशा जातकों के काम की सरहाना ऑफिस में नहीं होगी, जिसके कारण वो परेशान रहेंगे। छात्रों के कौशल क्षमता में कमी आएगी, जिसके कारण स्कूल में उन्हें दोस्तों संग तालमेल बिठाने में परेशानी होगी। इस समय व्यापार में नए सौदों से व्यापारियों को लाभ होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

ग्रहों के राजा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना मिथुन राशि के जातकों की सेहत के लिए लाभदायक नहीं रहेगा। किसी पुरानी बीमारी का दर्द परेशान कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम का क्रेडिट कोई और ले जाएगा, जिसके कारण वो दुखी व परेशान रहेंगे। विरोधियों के कारण कारोबारी वर्ग परेशान रहेंगे। इसके अलावा मुनाफे में भी कमी आने की संभावना है। शादीशुदा कपल के रिश्ते में बाधाएं आएंगी, जिसके कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।

कुंभ राशि

वृषभ और मिथुन के अलावा कुंभ राशि के जातकों के ऊपर भी सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। दोस्त संग मतभेद हो सकते हैं। नई डील का सौदा करना कारोबारियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की सेहत खराब हो सकती है। जल्दबाजी में आकर पैसे उधार न लें, क्योंकि धन वापस करने में कुंभ राशि के जातकों को परेशानी होगी। कोई बड़ी दुर्घटना उम्रदराज जातकों के साथ हो सकता है। इसलिए वाहन धीरे व आराम से चलाएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ