Surya Budh Yuti 2025: सूर्य-बुध की युति से 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, करियर-सेहत में आ सकती है गिरावट!

Surya Budh Yuti: साल 2025 के दूसरे माह फरवरी में कुंभ राशि में सूर्य और बुध की युति बन रही है। वैसे तो इस युति का गहरा प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। चलिए जानते हैं इस बार सूर्य-बुध का मिलन किन-किन राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा।

Surya Budh Yuti 2025

Surya Budh Yuti 2025: ज्योतिष में सूर्य और बुध दोनों ग्रहों को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को जहां ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं बुध देव ग्रहों के राजकुमार हैं। 12 राशियों के जीवन पर जितना गहरा प्रभाव सूर्य और बुध के गोचर का पड़ता है, उतना ही असर इन दोनों की युति का भी होता है। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, साल 2025 के दूसरे माह फरवरी में सूर्य और बुध की युति बन रही है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों की मुश्किलें सूर्य और बुध की युति से बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

किस दिन बनेगी सूर्य-बुध की युति?

पंचांग की गणना के अनुसार, 11 फरवरी 2025 को सुबह 12 बजकर 58 मिनट पर बुध देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां वो 20 दिनों तक मौजूद रहेंगे। इस बीच 12 फरवरी 2025 को देर रात 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जो 30 दिनों तक इसी में रहेंगे। ऐसे में 12 फरवरी 2025 को देर रात 10 बजकर 3 मिनट पर कुंभ राशि में सूर्य और बुध का मिलन होगा।

विज्ञापन

सूर्य-बुध की युति का राशियों पर नेगेटिव असर

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य और बुध की युति लाभकारी नहीं रहेगी। कारोबार में परेशानियां आएंगी, जिसके कारण मुनाफे में कमी आएगी। कड़ी मेहनत करने के बाद भी बेरोजगार जातकों को रोजगार नहीं मिल पाएगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल नहीं रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर घरवालों के बीच मनमुटाव बढ़ सकते हैं। जिन लोगों की आयु 60 से 80 के बीच है, उनको पेट से संबंधित कोई रोग हो सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

सूर्य-बुध की युति का मिथुन राशि के जातकों के ऊपर नेगेटिव असर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर हो सकती है, जिसके कारण कारोबारियों का मानसिक तनाव बढ़ेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं, जिसके कारण सिरदर्द की समस्या कुछ दिनों तक नौकरीपेशा जातकों को रहेगी। मित्रों से छात्रों की लड़ाई हो सकती है।

मकर राशि

मेष और मिथुन राशि के अलावा मकर राशि के जातकों के ऊपर भी सूर्य-बुध की युति का नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा। प्रमोशन मिलने में देरी हो सकती है, जिसके कारण भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें आने वाले कुछ दिनों तक पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। कोई विश्वासपात्र ही बिजनेसमैन को धोखा दे सकता है, जिसके कारण बड़ा नुकसान होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ