Somwar Ke Upay: सोमवार के इस चमत्कारिक उपाय से बदलेगा भाग्य, घर आएगी खुशहाली
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Somwar Ke Upay: आज साल 2023 के मई महीने का तीसरा सोमवार है। पुरातन काल से ही सोमवार का संबंध भोले नाथ से रहा है। इस दिन को भेले भंडारी (Bhole Bhandari) के भक्त खास मानते हैं और उनकी अराधना करते हैं। मान्यता के मुताबिक सोमवार के दिन व्रत और पूजा करने से शिव जी अपने भक्तों पर बहुत जल्द खुश होते हैं। वे भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
व्रत और पूजा करने वालों के जीवन से दुख, रोग, क्लेश व आर्थिक तंगी दूर होती है। कुवांरी कन्याओं द्वारा इस दिन व्रत व शिव पूजन किए जाने से उनका विवाह हो जाता है। इतना ही नहीं उन्हें भोलेनाथ (Bholenath) जैसा मनचाहा वर मिलता है।
हिंदू धर्म में कोई भी पूजा मंत्र उच्चारण के बिना अधूरी मानी जाती है। इसलिए पूजन में मंत्रों का जाप करना महत्वपूर्ण माना जाता है। खासकर अगर बात शिव पूजा की हो तो माना जाता है कि यदि व्यक्ति भोलेनाथ की पूजा न भी कर सक तो केवल शिव मंत्रों से ही इसका पूरा फल प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा व्यक्ति यदि सोमवार का व्रत करता है तो मंत्रों के साथ पूजा करने से वह भगवान शिव की कृपा का पात्र बन जाता है।
– ऊँ नम: शिवाय।।
श्री शिवाय नम: ।।
श्री शंकराय नम: ।।
श्री महेशवराय नम: ।।
श्री सांबसदाशिवाय नम: ।।
श्री रुद्राय नम: ।।
ॐ पार्वतीपतये नमः ।।
ॐ नमो नीलकण्ठाय।।
– ओम साधो जातये नम:।।
– ओम वाम देवाय नम:।।
– ओम अघोराय नम:।।
– ओम तत्पुरूषाय नम:।।
– ओम ईशानाय नम:।।
-ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
मान्यता के मुताबिक सोमवार को भोलेभंडारी के इन मंत्रों के जाप करने से हर प्रकार की समस्या से छुटकारा मिलता है।
सोमवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद मंदिर जाएं या घर पर ही विधिविधान से शिव जी (Shivji) की पूजा करें। सबसे पहले भगवान शिव के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल और दूध से स्नान कराएं। इसके बाद उन पर चंदन, चावल, भांग, सुपाड़ी, बिल्वपत्र और धतूरा चढ़ाएं। भोग लगाने के बाद आखिरी में शिव जी की विधिविधान से आरती करें।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: