Singh Sankranti: 16 अगस्त को जाग जाएगा 4 राशियों का भाग्य, बुलंदियों पर होगा किस्मत का सितारा!

Singh Sankranti: साल 2024 में आज यानी 16 जुलाई को कर्क संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। वहीं अगले माह 16 अगस्त को सिंह संक्रांति का व्रत रखा जाएगा। चलिए जानते हैं इस बार सिंह संक्रांति के दिन कौन-कौन से शुभ योग का संयोग बन रहा है।

Singh Sankranti 2024

Singh Sankranti 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह किसी न किसी ग्रह की संक्रांति मनाई जाती है। जब जिस समय सूर्य देव जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उस समय उससे संबंधिति संक्रांति का व्रत रखा जाता है। जुलाई में जहां कर्क संक्रांति मनाई जाएगी। वहीं अगस्त माह में सिंह संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। आज सूर्य ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसलिए 16 जुलाई 2024 को कर्क संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। वहीं अगले माह 16 अगस्त 2024 को सावन के दौरान सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिस दिन सिंह संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन

प्रीति योग का बना संयोग

इस बार सिंह संक्रांति का पर्व बेहद खास है, क्योंकि इस दिन प्रीति योग का महासंयोग बन रहा है। 16 अगस्त 2024 को दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से लेकर रात 12 बजे तक प्रीति योग रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रीति योग बेहद शुभ होता है। इस दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। कुंडली में प्रीति योग के संयोग से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा सेहत में भी सुधार होता है। आइए जानते हैं इस बार प्रीति योग किन पांच राशियों के लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा।

विज्ञापन

5 राशियों को मिलेगी परेशानियों से मुक्ति!

मकर राशि

कारोबारियों को धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे। नई दुकान खरीदने के लिए ये समय शुभ है। फ्यूचर में मुनाफा होने की संभावना है। यदि पिछले कुछ दिनों से आपकी सेहत खराब चल रही है, तो अब स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। लव लाइफ में परेशानी चल रही है, तो दोपहर तक उसका भी समाधान मिल जाएगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

पिछले दो-तीन साल से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो जाएंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें करियर में अपार सफलता मिलेगी। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से बिजनेसमैन को आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा लंबे समय से आपके पैसे कोई दे नहीं रहा है, तो वो भी मिल जाएंगे।

कुंभ राशि

जूलाई माह में कुंभ राशि के लोगों के ऊपर भगवान की विशेष कृपा रहेगी, जिसकी वजह से इनके सभी कार्य धीरे-धीरे सिद्ध होने लगेंगे। इसी के साथ घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा और दुकानदारों को सफलता के नए अवसर जल्द ही प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

वृषभ राशि

दुकानदार यदि नई दुकान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो अगले माह रविवार के दिन डील फाइनल करनी सही रहेगी। बिजनेसमैन जिस डील के लिए विदेश जा रहे हैं, वो फाइनल हो जाएगी। इस डील के पूरे होने से कारोबार में एक बार फिर तेजी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

तुला राशि

इस समय तुला राशि के लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह की मजबूत स्थिति है, जिसके कारण नौकरीपेशा लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। कारोबारियों को पैसों की कमी से तो छुटकारा मिलेगा ही। साथ ही काम में दिन-रात प्रगति भी होगी। इसके अलावा तुला राशि के लोगों की लव लाइफ में भी प्यार बरकरार रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ