2 दिन बाद बुलंद होगा इन 3 राशियों का सितारा, ऐश्वर्य-वैभव के स्वामी कर देंगे मालामाल

Shukra Uday 2024: वैदिक ज्योतिष में ऐश्वर्य और वैभव के दाता माने गए शुभ ग्रह शुक्र 50 दिन तक अस्त रहने के बाद 26 जून की शाम को उदित होने वाले हैं। आइए जानते हैं, उनके उदय होने से किन 3 राशियों की जातकों के जीवन पर क्या सकारात्मक असर पड़ने की प्रबल संभावना है?

shukra-uday-2024-effect

Shukra Uday 2024: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह शुक्र 50 दिन तक अस्त रहने के बाद उदित होने वाले हैं। वे मंगलवार 7 मई, 2024 की सुबह 05 बजकर 22 मिनट पर मेष राशि में अस्त हुए थे, जो बुधवार 26 जून की शाम 07 बजकर 01 मिनट पर उदित होंगे। उनके उदित होने से देश-दुनिया, प्रकृति और सभी राशियों पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। 3 राशियों की जातकों के जीवन पर बेहद अनुकूल असर होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष में शुक्र का महत्व

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह शुभ फल देने के मामले में बृहस्पति के बाद द्वितीय स्थान पर हैं। एक मजबूत शुक्र ग्रह जातक (व्यक्ति) फर्श से अर्श पर पहुंचा देता है। वे शारीरिक सौन्दर्य और व्यक्तिव को आकर्षक बनाने वाला मुख्य ग्रह हैं। वैभव, धन, ऐश्वर्य, सुखी वैवाहिक जीवन, कामकला और कामुकता, सुंदर वस्तुएं, कला, संगीत, नृत्य, अभिनय आदि इनके मुख्य कारकत्व हैं। कुंडली के भावों के अनुसार शुक्र की स्थिति जीवन के अनेक पहलुओं पर असर डालती हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र के अशुभ होने से जीवन में सुख-समृद्धि की कमी हमेशा बनी रह सकती है।

विज्ञापन

शुक्र उदय का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

शुभ ग्रह शुक्र के उदय होने से वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर लाभकारी असर होने के योग बन रहे हैं। आपके जीवन लिए धन और समृद्धि का पिटारा खुल सकता है। कमाई के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने के प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढेंगी। रिश्तेदारों से भी संबंध मधुर होंगे। व्यापार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। धन की आमद में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। स्टूडेंट्स जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। सिंगल लोगों को अपना लव पार्टनर मिल सकता है।

कन्या राशि:

आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपका जीवन बदल सकते हैं। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नए लोगों और सहयोगियों से मुलाकात होगी। कारोबारी यात्राओं लाभ होने के योग हैं। व्यापार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों की क्रिएटिविटी बढ़ेगी। सीनियर और टीचर से प्राप्त नए विचारों पर काम करने से करियर में प्रगति होगी। लव लाइफ में रोमांस और रोमांच दोनों बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि:

किस्मत आपका साथ देगी। रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं। व्यापार के लिए नए आईडिया पर काम करेंगे। धन का प्रवाह तेज होगा। आपके जीवन में धार्मिकता और आध्यात्मिकता का उदय होगा। सपरिवार तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विचारों की संकीर्णता समाप्त होगी। आप सही निर्णय ले पाएंगे। स्टूडेंट्स जातकों को एग्जाम में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम बनेंगे। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ