Shukra Rashi Parivartan: स्वराशि वृषभ में शुक्र के महागोचर से सुधरेंगे रिश्ते, बढ़ेगी इनकम; जानें अपना राशिफल

Shukra Rashi Parivartan: द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जून 2025 को शुक्र का अपनी राशि वृषभ गोचर होगा, जिससे वे काफी मजबूत हो जाएंगे। इसका सभी जातकों के भौतिक सुख, धन, कला, संगीत, रचनात्मकता, प्रेम संबंध और रिश्तों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, स्वराशि में शुक्र गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होगा?

swarashi-vrishabh-shukra-gochar-2025-rashifal

Shukra Rashi Parivartan: रविवार 29 जून, 2025 को दोपहर बाद 02:17 पी एम बजे शुक्र ग्रह का मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि शुक्र ग्रह अपनी यानी स्वराशि है, जिसमें विराजमान होने से शुक्र ग्रह बेहद बली यानी मजबूत हो जाते हैं और अपने कारकत्व के अनुसार उत्तम फल देने में सक्षम होते हैं।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, स्वराशि वृषभ में शुक्र का गोचर रचनात्मकता, कला, संगीत, फैशन आदि में रुचि बढ़ाता है। भौतिक सुख-सुविधाएं, विलासिता और सुंदर वस्त्रों का आकर्षण रहता है। प्रेम संबंधों में सामंजस्य और वैवाहिक जीवन में मिठास आती है। आइए जानते है, शुक्र के इस गोचर का किस राशि पर असर होने की संभावना है?

विज्ञापन

स्वराशि वृषभ में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

शुक्र के इस महागोचर से मेष राशि के जातकों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आप अपनी पर्सनालिटी को लेकर सजग रहेंगे, आकर्षण बढ़ेगा। फैशन, सौंदर्य और वैभव पर खर्च बढ़ सकता है। कोई महंगी वस्तु या लग्ज़री आइटम खरीद सकते हैं। विपरीत लिंगी आकर्षण में भी वृद्धि संभव है।

वृषभ राशि

यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी है क्योंकि शुक्र आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। आपका आत्मविश्वास और सौंदर्यबोध चरम पर रहेगा। लोग आपकी ओर स्वाभाविक रूप से आकर्षित होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी कला या शौक को लेकर नई पहचान बन सकती है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय रहस्यमय भावनाओं और गुप्त आकर्षण से जुड़ा रहेगा। आप आत्ममंथन की अवस्था में रह सकते हैं। कुछ लोग पुराने प्रेम संबंधों को याद कर सकते हैं या गुप्त प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। आंतरिक रचनात्मकता में वृद्धि होगी। ध्यान और साधना में रुचि बढ़ेगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

शुक्र का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के मित्र मंडली और सामाजिक जीवन में चमक लाएगा। आप लोगों के बीच लोकप्रिय बनेंगे। नए संबंधों से लाभ होगा। जो लोग नेटवर्किंग, सोशल मीडिया या पब्लिक रिलेशन से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से सहयोग या उपहार मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के करियर में उन्नति का योग बन रहा है। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा जो आपके पेशेवर जीवन में फायदेमंद सिद्ध होगा। प्रमोशन या कोई विशेष मान्यता प्राप्त हो सकती है। कुछ लोग अपने बॉस से खास सहयोग पा सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

वृषभ राशि में शुक्र गोचर से कन्या राशि के जातकों का शिक्षा, यात्रा और दर्शन की ओर झुकाव बढ़ेगा। जो लोग उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। किसी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में जुड़ने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि

शुक्र तुला राशि के लिए स्वामी ग्रह हैं, इसलिए इस गोचर का प्रभाव विशेष शुभ रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ या निवेश में फायदा संभव है। टैक्स, बीमा, लोन आदि से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध गहराएंगे, साथ ही दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

इस गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। यदि कोई मतभेद चल रहा है तो वह सुलझेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह या संबंध की संभावना बन सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के प्रति ज्यादा आकर्षित और समर्पित महसूस करेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह गोचर काफी लकी है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा, विशेषकर त्वचा, सौंदर्य या हार्मोन से जुड़े रोगों में राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोगी रवैया मिलेगा और आपके काम की प्रशंसा होगी। आप अपने रूटीन में सौंदर्य और अनुशासन को शामिल करने की कोशिश करेंगे। फिटनेस या योग से भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन में इस गोचर से प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। संतान से सुख मिलेगा और उनके भविष्य से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ लोग कला, संगीत, रंगमंच या रचनात्मक क्षेत्रों में स्वयं को अभिव्यक्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से लोग प्रभावित होंगे। मनोरंजन और हँसी-खुशी का वातावरण बना रहेगा।

कुंभ राशि

वृषभ राशि में शुक्र गोचर से कुंभ राशि के जातकों के घर में शांति, साज-सज्जा और विलासिता बढ़ेगी। आप अपने घर को सुंदर बनाने पर ध्यान देंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। माता से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर से जुड़े सुख, जैसे वाहन या संपत्ति से जुड़ा लाभ भी हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

यह गोचर मीन राशि के जातकों की संवाद शैली में आकर्षण आएगा। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे और उनका सहयोग मिलेगा। मीडिया, लेखन, विज्ञापन या पब्लिक स्पीकिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी रचनात्मक रहेगा। यात्रा के योग भी हैं, विशेषकर वे जो मनोरंजन या सौंदर्य से जुड़े हों।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ