शुक्र की चाल बदलते ही पलटी मारेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, अथाह धन लाभ और सरकारी नौकरी के हैं प्रबल योग

Shukra Rashi Parivartan

Shukra Rashi Parivartan

Shukra Rashi Parivartan 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में रहते हैं, उनके जीवन में भौतिक सुख, शारीरिक सुख और वैवाहिक सुख का अभाव नहीं रहता है। क्योंकि शुक्र को भौतिक सुख, ऐश्वर्य, भोग-विलास सौंदर्य, रोमांस, प्रतिभा, फैशन इत्यादि का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शुक्र 2 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं कि शुक्र का राशि परिवर्तन किन 6 राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। दरअसल इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। ऐसे में इस गोचर के परिणामस्वरूप नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही इस दौरान बिजनेस में फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। कुल मिलाकर इस दौरान आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रेहगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। लव लाइफ में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सुख के साधनों वृद्धि का भी योग है।

विज्ञापन

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक अक्टूबर में होने वाला शुक्र का गोचर सिंह राशि के लिए शुभ है। इस दौरान आर्थिक जीवन से जुड़ी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बिजनेस में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही इस दौरान विदेश यात्रा का भी योग बनेगा, जो कि धन लाभ की दृष्टि से बेहद शुभ है। इस दौरान शादीशुदा जिंदगी में जावनसाथी का भरपूर प्यार मिलेगा। साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं, इस दौरान शुक्र की कृपा से बड़ी आर्थिक सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

अक्टूबर महीने में होने वाला शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए भाग्यवर्धक माना जा रहा है। दरअसल शुक्र देव तुला राशि के भी स्वामी हैं। ऐसे में शुक्र के इस गोचर के दौरान तुला राशि वालों को शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिसके परिणामस्वरूप बिजनेस में आर्थिक उन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस राशि से संबंधित जो लोग लंबे समय से आर्थिक परेशानियों में थे, उनकी समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में गजब की उन्नति देखने को मिलेगी। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। सुख और ऐश्वर्य की प्राप्त होगी। अचानक धन लाभ के साथ-साथ दांपत्य जीवन भी खुशहाल नजर आएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का का राशि परिवर्तन मंगलकारी है। दरअसल शुक्र गोचर की पूरी अवधि में जमकर आर्थिक उन्नति होगी। बिजनेस में दिन-रात तरक्की करेंगे। नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। इस दौरान सुख के तमाम साधन प्राप्त होंगे। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सरकारी नौकरी मिल सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि

शुक्र का राशि परिवर्कन धनु राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शुक-गोचर की पूरी अवधि में धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान बिजनेस में भी खूब आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा इस दौरान शुक्र देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साझेदारी वाले कार्यों से धन लाभ के प्रबल योग हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। कुल मिलाकर शुक्र का यह राशि परिवर्तन धनु राशि के लिए भाग्यवर्धक माना जा रहा है।

विज्ञापन

https://youtu.be/7qPclqI87lU

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ