Shukra Rahu Yuti 2026: 100 साल बाद कुंभ राशि में बना 'लंपट योग', इन 3 राशियों को होगा अचानक धन लाभ, मिलेगी बड़ी सफलता

Shukra Rahu Yuti 2026: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 100 साल बाद कुंभ राशि में शुक्र और राहु की युति से ‘लंपट योग’ का निर्माण हुआ है, जो व्यक्ति की सुख की लालसा को बढ़ावा देता है. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों को इससे अचानक धन लाभ होगा और बड़ी सफलता मिल सकती है?

shukra-rahu-yuti

Shukra Rahu Yuti 2026 Rashifal: 6 फरवरी, 2026 से सुख-वैभव-प्रेम के दाता ग्रह शुक्र अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं. यहां उनकी युति पहले से बैठे उनके मित्र राहु से हुई है. ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत शक्तिशाली संयोग माना जाता है, क्योंकि मित्र की राशि में परम मित्र से मिलन हुआ है. मित्र ग्रह होने के कारण यह युति व्यक्ति को भौतिक सुखों और ऐश्वर्य की ओर खींचती है. हालांकि परिणाम कुंडली के भावों पर भी निर्भर करते हैं.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इसे ‘लंपट योग’ भी कहा जाता है. यह योग जातक में महत्वाकांक्षा, धन-संपत्ति और भोग-विलास की तीव्र लालसा जगाता है. आर्थिक लाभ, अचानक पैसा और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. जानिए, वो 3 राशियां कौन-सी हैं जिन्हें इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत उत्साहजनक रहेगा. 6 फरवरी, 2026 से शुक्र और राहु की युति आपके वित्त और सामाजिक जीवन में अचानक बदलाव ला सकती है. कामकाजी लोगों को प्रमोशन या नए अवसर मिलने की संभावना है. आपके मन में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने की ऊर्जा होगी. निवेश या संपत्ति के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी स्नेह और मधुरता बढ़ेगी. आप अपने मित्रों और समाज में अपनी पकड़ मजबूत कर पाएंगे. लापरवाह खर्च से बचें. योजनाबद्ध तरीके से धन का उपयोग करें, इससे लाभ अधिक होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह युति आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से बहुत लाभकारी रहेगी. अचानक धन लाभ और नए वित्तीय अवसर मिल सकते हैं. आपके करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं. व्यापार और नौकरी दोनों में ही काम आसानी से आगे बढ़ेगा. इस समय आपकी महत्वाकांक्षा और आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा. संपत्ति, जमीन-जायदाद या मूल्यवान वस्तुएं मिलने के योग भी हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता और समझदारी बनी रहेगी. मेहनत का उचित फल मिलने से मानसिक संतोष मिलेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में वृद्धि का संकेत दर्शा रहा है. आपकी सोच और योजनाओं में स्पष्टता आएगी. करियर और व्यवसाय में अचानक लाभ मिलने की संभावना है. पैसे के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने ऋण या परेशानियां कम होंगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपके संपर्कों में मजबूती आएगी. यात्रा या शिक्षा से जुड़े अवसर भी लाभकारी रहेंगे. प्रेम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा. अपनी महत्वाकांक्षा को सही दिशा में लगाएं, लाभ अधिक मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ