Main Gate Vastu: घर के मेन गेट पर ध्यान रखें ये 4 बातें तो होंगे मालामाल

vastu tips for main gate

Image Credit: commons.wikimedia.org

विज्ञापन

Main Gate Vastu: कई बार ऐसा होता है कि हमारा भाग्य तो प्रबल होता है लेकिन हमारी ही गलतियों के कारण हम सब कुछ खो देते हैं। जी हां, व्यक्ति यदि अपने आसपास के माहौल पर भी ध्यान से एक नजर डाल लें तो वह जीवन में काफी तरक्की कर सकता है। उदाहरण के लिए यदि आप केवल अपने घर के मेन गेट के वास्तु को ही सही कर लें तो आप मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में लगाएं मोरपंखी का पौधा, पैसे के साथ खुशहाली भी आएगी

विज्ञापन

घर के मेन गेट पर ध्यान रखें इन बातों का

मेन गेट के सामने पेड़-पौधे न हों

मेन गेट के ठीक सामने पेड़-पौधों का होना अशुभ माना जाता है। इसलिए गेट के ठीक सामने बड़े पेड़-पौधे नहीं होने चाहिए बल्कि गेट के दोनों तरफ हों जो उसकी सुंदरता को बढ़ाएं और घर को बढ़िया लुक दें। ऐसा करने से घर खूबसूरत दिखेगा और भाग्य के दरवाजे भी खुलेंगे।

घर के सामने T-प्वाइंट न हों

कई बार घरों के सामने T-प्वाइंट होते हैं। वास्तुशास्त्रियों के अनुसार ऐसा नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से उस घर में रहने वाले लोगों का भाग्य सदा के लिए सो जाता है और पैसे का नुकसान होने लगता है।

घर के सामने न हों कूड़ा-करकट

कभी भी अपने घर के ठीक सामने कूड़ा-करकट नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष आता है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता और बीमारियों के चलते वे कंगाल हो जाते हैं।

विज्ञापन

घर के सामने न हो मंदिर, मस्जिद या अन्य धार्मिक स्थान

यूं तो कई लोगों का मानना है कि घर के ठीक सामने मंदिर या अन्य कोई धार्मिक स्थान होना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा होने से उस घर में रहने वाले लोगों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। वे अक्सर संकटों में घिरे रहते हैं और परिवार पर सदैव कोई न कोई परेशानी आती ही रहती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ