Shukra Guru Yog: 5 जून से इन 5 राशियों को होगा हर काम में लाभ, शुक्र-गुरु का लाभ योग बनाएगा मालामाल

Shukra Guru Yog: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 5 जून 2025 से शुक्र और गुरु के बीच बनने वाला लाभ योग (सेक्सटाइल एस्पेक्ट) विशेष रूप से 5 राशि के जातकों को हर काम में सफलता और आर्थिक लाभ दिला सकता है और यह शुभ योग इन्हें मालामाल बना सकता है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

shukra-guru-yog-sextile-aspect

Shukra Guru Yog: बृहस्पतिवार 5 जून, 2025 की सुबह में 7 बजकर 58 मिनट से शुभ ग्रह शुक्र और गुरु एक दूसरे से 60 डिग्री की कोणीय स्थिति पर स्थित होंगे। इन दोनों ग्रहों की इस कोणीय योग को लाभ योग या लाभ दृष्टि योग कहते है। अंग्रेजी में इसे सेक्सटाइल एस्पेक्ट (Sextile Aspect) कहा जाता है। भारतीय ज्योतिष समेत वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में इस योग काफी शुभ और प्रभावशाली माना गया है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 5 जून से बनने वाले शुक्र-गुरु के लाभ योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। इन दोनों शुभ ग्रहों का यह प्रभावशाली योग इन जातकों को मालामाल बना सकता है। आइए जानते है, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

शुक्र-गुरु के लाभ योग से इस राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। यदि किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें गति और सफलता मिल सकती है। निवेश से लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही हैं और आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि

लाभ दृष्टि योग के प्रभाव से कर्क राशि के लोगों को पारिवारिक और भावनात्मक जीवन में स्थिरता और संतुलन महसूस होगा। शुक्र के प्रभाव से शिक्षा, कला या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और घरेलू मामलों में सामंजस्य स्थापित होगा। अचल संपत्ति या वाहन से संबंधित लाभ मिलने के संकेत भी हैं। भोग-विलास और सुख में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह योग व्यक्तिगत संबंधों और साझेदारी में मजबूती लाएगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। गुरु के प्रभाव से व्यावसायिक साझेदारियों से लाभ होगा। इस समय सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी और आकर्षण बढ़ेगा। सौंदर्य, फैशन, डिज़ाइन, या कला से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय वित्तीय मामलों में लाभकारी साबित हो सकता है। कोई रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है या धन का नया स्रोत बन सकता है। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। गुरु की कृपा से निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा और दीर्घकालिक योजनाओं को लागू करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

इस योग के दौरान कुंभ राशि के लोगों को रचनात्मक और बौद्धिक क्षेत्रों में विशेष सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता बढ़ेगी। मनोरंजन, मीडिया या शिक्षण से जुड़े लोगों को लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष फलदायक हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ