Shukra Gochar: शुक्र गोचर से इन 3 राशियों को होगा तगड़ा नुकसान, 15 दिन तक रहेगी पैसों की कमी!

Shukra Gochar 2024: आज से 15 दिन बाद शुक्र देव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वैसे तो इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों की परेशानियां शुक्र के इस गोचर से बढ़ सकती हैं।

dhanu-rashi-mein-shukra-gochar

Shukra Gochar 2024: नवग्रहों में शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है, जो प्रेम, सुंदरता, धन, वैभव और भौतिक सुख के स्वामी हैं। जब-जब शुक्र का गोचर होता है, तो उसका गहरा प्रभाव व्यक्ति के इन सभी पहलुओं पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 15 दिन बाद शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा।

विज्ञापन

29 नवंबर 2024, दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर शुक्र पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में से निकलकर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं, जिन्हें ग्रहों का राजा माना जाता है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए शुक्र का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करना शुभ नहीं रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज से आने वाले 15 दिनों के दौरान मिथुन राशि के जातकों को मानसिक तनाव रहेगा। परिवारवालों के बीच लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। उम्रदराज जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने से कारोबारियों की चिंता बढ़ेगी। नौकरी बदलने का फैसला इस समय मिथुन राशि के जातकों के लिए सही नहीं रहेगा। दुकानदार इस समय कर्ज न लें। अन्यथा भविष्य में आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन करना कन्या राशि के जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। जॉब कर रहे जातकों का बॉस से झगड़ा हो सकता है, जिसके बाद वो आपको नौकरी से भी निकाल सकते हैं। शादीशुदा जातकों का साथी और ससुराल पक्ष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान होने से व्यापारियों को सिर दर्द की समस्या आने वाले कुछ दिनों तक रहेगी। उम्रदराज लोगों को कमर दर्द की समस्या एक बार फिर परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि

उम्रदराज जातकों ने खानपान का ध्यान नहीं रखा, तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बिजनेसमैन को विरोधियों के कारण बिजनेस में तगड़ा नुकसान हो सकता है। कर्ज लेने का फैसला इस समय वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सही नहीं रहेगा। दुकानदार संपत्ति संबंधी विवाद में फंस सकते हैं। छात्रों की टीचर से बहस हो सकती है। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में जॉब कर रहे हैं, उनका सहकर्मियों से वाद-विवाद हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ