Shukra Gochar: शुक्र ग्रह इस समय मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. इसके बाद शुक्र का गोचर आर्द्रा नक्षत्र में होगा. आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह को माना जाता है. राहु के नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कई राशियों के लिए अच्छा साबित होगा. शुक्र ग्रह 20 मई 2026, दिन बुधवार को 12 बजकर 37 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है. शुक्र गोचर के प्रभाव से तीन राशियों को करियर -कारोबार में धनलाभ होगा. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. इन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र के गोचर से आपको लाभ होगा. वृषभ राशि वालों को आर्थिक तौर पर सफलता मिलेगी. शुक्र के नक्षत्र गोचर से वृषभ राशि वालों को अचानक धनलाभ मिल सकता है. आपको शेयर बाजार और निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिलेगा. आप करियर में तरक्की करेंगे. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में उन्नती मिल सकती है.
मिथुन राशि
शुक्र ग्रह के राहु के नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद मिथुन राशि वालों को लाभ होगा. आपको करियर में तरक्की मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न होगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को शुक्र के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. करियर के क्षेत्र में तरक्की करेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. कुंभ राशि वालों को पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. संपत्ति से अचानक से तगड़ा लाभ हो सकता है. कारोबारियों को किसी अच्छी डील के होने से तगड़ा मुनाफा हो सकता है. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.