Shukra Gochar 2025: सूर्य के नक्षत्र कृतिका में शुक्र ने किया गोचर, इन 3 राशियों को लाभ होना तय

Shukra Gochar 2025: शुक्र देव ने आज दोपहर मेष राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन किया है। इस समय शुक्र देव कृतिका नक्षत्र में मौजूद हैं, जिसके स्वामी सूर्य देव हैं। चलिए जानते हैं आज दोपहर किस समय धन-वैभव के दाता शुक्र की चाल बदली है और उसका शुभ प्रभाव किन तीन राशिवालों के ऊपर अधिक पड़ेगा।

Shukra Gochar 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Shukra Gochar 2025: आज 26 जून 2025 आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर शुक्र देव ने मेष राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन किया है। इस समय शुक्र देव कृतिका नक्षत्र में मौजूद हैं, जहां पर वह 08 जुलाई 2025 को दोपहर 04 बजकर 31 मिनट तक रहेंगे। कृतिका नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में तीसरा स्थान प्राप्त है, जिसे अग्नि और यज्ञ का नक्षत्र भी माना जाता है। जबकि इसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं, जो आत्मा, मान-सम्मान, पिता, अधिकार, सरकारी कार्यों और उच्च पद के दाता हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि, प्यार, कला, सुंदरता, प्रेम और वैभव का दाता माना जाता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के जातकों के लिए ये गोचर सफलता और सौभाग्य लेकर आया है।

विज्ञापन

मेष राशि

शुक्र देव इस समय मेष राशि में मौजूद हैं। आज मेष राशि में रहते हुए ही उन्होंने कृतिका नक्षत्र में कदम रखा है, जो उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। युवाओं को करियर में नई ऊंचाइयों को छूने के सुनहरे अवसर मिलेंगे, जिनका सही समय पर लाभ उठाना जरूरी है। जो लोग पत्रकारिता, फैशन, संगीत, एक्टिंग या डिजाइनिंग क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनका समाज में नाम होगा। विवाहित जातकों के प्रेम संबंधों में मिठास व अपनापन बढ़ेगा। जिन लोगों की सेहत पिछले कुछ समय से कमजोर चल रही है, उन्हें बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।

  • उपाय- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पानी का दान करें।
  • लकी दिशा- पश्चिम

ये भी पढ़ें- Video: 114 दिन तक इस राशि पर मेहरबान रहेंगे गुरु देव; होगी तरक्की, बढ़ेगा मान-सम्मान

विज्ञापन

कर्क राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा से कर्क राशिवालों का रिश्ता उनके ड्रीम साथी से तय हो सकता है। दांपत्य जीवन शुक्र देव की कृपा से सुखद रहेगा। जीवनसाथी कोई बड़ी खुशखबरी सुना सकता है। विदेश जाने के लिए ये समय उपयुक्त है। कारोबारियों को वित्तीय सफलता मिलेगी और पुराने निवेश से लाभ होगा। नौकरी कर रहे जातकों की मनचाही कंपनी में जॉब लग सकती है। दुकानदार मनचाही संपत्ति खरीद सकते हैं।

  • उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं और भगवान विष्णु की पूजा करें। इसी के साथ धन का दान करना भी शुभ रहेगा।
  • लकी दिशा- पूर्व

धनु राशि

शुक्र का ये गोचर धनु राशिवालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और समाज में नाम होगा। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर का भी योग है। युवाओं की नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा। कला से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों की लोकप्रियता बढ़ेगी। अविवाहित जातक यदि किसी से शादी के लिए मिलने जा रहे हैं तो बात बनने की संभावना है।

विज्ञापन
  • उपाय- विष्णु जी और देवी तुलसी की पूजा करें। शाम के समय मंदिर में सेवा करें। इसी के साथ धन और कपड़ों का दान करना आपके लिए उत्तम रहेगा।
  • लकी दिशा- उत्तर

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: वृषभ से निकलकर मिथुन में चंद्र ने किया गोचर, इन 3 राशियों को सफल होने से नहीं रोक पाएगा कोई

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ