Shukra Gochar 2025: शुक्र का राशि परिवर्तन बदल देगा इन 3 राशियों के दिन, भर-भरकर मिलेगा पैसा

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. शुक्र के राशि परिवर्तन से 3 राशियों को महालाभ होने वाला है. इन राशियों को भर-भरकर पैसा मिलेगा.

Shukra Gochar 2025

Credit- News24 Graphics

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह को सुखों का कारक ग्रह माना जाता है. सुखों के कारक ग्रह शुक्र 9 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करने वाले हैं. शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ेगा. शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से 3 राशि के जातक सुखद अनुभव करेंगे और इन्हें धन लाभ होगा. इन राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और इनके दिन अच्छे बीतेंगे. चलिए शुक्र गोचर और इसके प्रभाव से किसे लाभ मिलेगा इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

शुक्र का गोचर

शुक्र ग्रह का गोचर 9 अक्टूबर 2025, दिन गुरुवार को कन्या राशि में होगा. शुक्र का गोचर सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर होगा. कन्या में शुक्र के गोचर करने से कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को लाभ मिलेगा. कन्या राशि में शुक्र ग्रह पूरे महीने रहेंगे. वह 17 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे.

विज्ञापन

इन राशियों को होगा धनलाभ

कर्क राशि

विज्ञापन

शुक्र के गोचर से कर्क राशि वालों का भाई-बहन के साथ रिश्ता मजबूत होगा. किसी ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो यह सफल होगी. विकास के मौके मिलेंगे. आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इससे छुटकारा मिलेगा. कर्क राशि वाले मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं और पर्स में चांदी का सिक्का रखें.

सिंह राशि

विज्ञापन

आर्थिक मामलों में आपको प्लानिंग करके खर्च करना चाहिए. निवेश के मामले में भी थोड़ा सतर्क रहें. हालांकि, तंगी से जूझ रहे हैं तो यह दूर होगी. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को मिठाई और शहद का भोग लगाएं. इसके साथ ही ॐ शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

कन्या राशि

विज्ञापन

कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. थोड़ा सोच-विचार कर कोई भी फैसला लें और गलतियों को सुधारें. लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. आर्थिक तंगी दूर होगी. आपको शुक्रवार के दिन अपने पास सफेद रुमाल रखना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ