Shukra Gochar Rashifal: मकर संक्रांति से पहले जाग जाएगा इन 3 राशियों का सोया भाग्य, सुख-वैभव के दाता शुक्र होंगे मेहरबान

Shukra Gochar Rashifal: शुक्र के धनु राशि में गोचर से शुभ शुक्रादित्य योग बना रहा है, जो मकर संक्रांति से पहले 3 राशि वालों के जीवन में अथाह पैसा, प्रेम और सफलता लाएगा. आइए जानते हैं, ये तीन लकी राशियां कौन-सी हैं, जो इस गोचर और योग से सबसे अधिक लाभान्वित होंगी?

shukra-dhanu-gochar

Shukra Gochar Rashifal: शुक्र ग्रह को प्यार, सौंदर्य, आकर्षण, विलासिता, पैसे और आनंद का ग्रह माना गया है. ज्योतिष में शुक्र के गोचर को सामान्यतः शुभ और लाभकारी माना जाता है, खासकर जब वे मजबूत या शुभ राशि से गुजर रहे हों. द्रिक पंचांग के अनुसार, सुख-वैभव के दाता शुक्र शनिवार दिसंबर की सुबह 07:50 AM बजे वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. इस राशि में उनकी युति वहां पहले से विराजमान सूर्य से हुई और इस युति से शुभ शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि धनु राशि में शुक्र गोचर से बना शुक्रादित्य योग से निवेश और व्यापार में लाभ होते. पैसों से जुड़े फैसले आसान और लाभकारी बनते हैं. त्रता, प्यार और सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं और विवाह या पार्टनरशिप में सुखद बदलाव हो सकते हैं. इस राशि में शुक्र 13 जनवरी, 2026 तक रहेंगे. शुक्र-सूर्य की इस युति का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के लिए इस युति से बना योग बेहद लाभकारी है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ और सकारात्मक रहेगा. शुक्रादित्य योग आपके करियर और आर्थिक मामलों में मदद करेगा. पैसों से जुड़े फैसले लाभदायक होंगे. प्रेम और विवाह के मामलों में सुखद बदलाव आएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा. रचनात्मक और कला संबंधी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है. शुक्र का गोचर आपके जीवन में निवेश और व्यापार के नए अवसर लाएगा. पैसों से जुड़े फैसले अब आसान और लाभकारी होंगे. प्रेम और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे. विवाह या पार्टनरशिप में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आपके प्रयासों की सराहना होगी और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. नई योजनाओं और सीखने के नए अवसरों से भी लाभ मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक और व्यक्तिगत दोनों दृष्टियों से लाभकारी रहेगा. नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलने के योग बनेंगे. धन और संसाधनों में वृद्धि होगी. मित्र और परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे. नए निवेश या योजनाओं में फायदा हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा. पुराने नुकसान या रुकावटें धीरे-धीरे दूर होंगी और अवसरों का मार्ग खुल जाएगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ