Shukra Gochar: जुलाई में शुक्र के ट्रिपल गोचर से 3 राशियों को होगा लाभ, जल्द मिलेगी गुड न्यूज

Shukra Gochar 2025: अगले महीने जुलाई में शुक्र ग्रह की एक या दो नहीं बल्कि तीन बार चाल बदलेगी। समय-समय पर शुक्र देव दो बार नक्षत्र गोचर और एक बार राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं शुक्र गोचर के सही समय और राशियों पर प्रभाव के बारे में।

Shukra Gochar 2025

शुक्र गोचर रहेगा लकी

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह को नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जो धन, प्रेम, वैभव, सुंदरता, ऐश्वर्य, भोग-विलास, काम-वासना, कला, सुख और संगीत के दाता हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह बलवान स्थिति में मौजूद होते हैं, उन्हें जिंदगी में सुख-समृद्धि और ऐशो-आराम की प्राप्ति होती है। साथ ही त्वचा भी अच्छी रहती है। लेकिन जब-जब शुक्र ग्रह की जगह बदलती है तो उसका असर सभी राशियों की खुशियों पर पड़ता है।

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई माह में शुक्र का ट्रिपल गोचर होगा। चलिए जानते हैं जुलाई माह में शुक्र के ट्रिपल गोचर से किन तीन राशिवालों के जीवन में खुशियां बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

कब-कब होगा शुक्र गोचर?

पंचांग के अनुसार, 8 जुलाई 2025 को दोपहर 4 बजकर 31 मिनट पर शुक्र देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जहां पर वह 20 जुलाई तक रहेंगे। 20 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजकर 02 मिनट पर शुक्र देव रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। माह खत्म होने से पहले 26 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर शुक्र का मिथुन राशि में गोचर होगा।

विज्ञापन

शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि

शुक्र का ट्रिपल गोचर सिंह राशिवालों के लिए खुशियां लेकर आएगा। घर में चल रहे क्लेश के कारण मानसिक तनाव है तो वो दूर होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने से उम्रदराज जातक मौसमी बीमारियों से बचेंगे। युवाओं को रचनात्मक कार्यों में कामयाबी हासिल होगी और पिता संग संबंध मजबूत होगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलने से धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा और जल्द आप लोन के पैसे चुका पाएंगे।

तुला राशि

सिंह के अलावा तुला राशिवालों को भी शुक्र के ट्रिपल गोचर से अगले महीने फायदा होगा। पारिवारिक कलह को सुलझाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से वाद-विवाद चल रहा है तो वो खत्म होगा। आर्थिक दृष्टि से जुलाई का महीना कारोबारी और नौकरीपेशा लोगों के हित में रहेगा। कोई बड़ा आर्थिक संकट आपके सामने आकर नहीं खड़ा होगा। जो लोग पैरों से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, उनकी बीमारी जल्द दूर होगी।

विज्ञापन

धनु राशि

शुक्र के ट्रिपल गोचर से धनु राशिवालों के जीवन में एक के बाद एक कई नई खुशियां दस्तक देंगी। मांगलिक उत्सव में शामिल होने से धनु राशिवालों को भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और मन प्रसन्न होगा। विवाहित जातकों के खराब संबंधों में काफी सुधार होगा। पुराने निवेश से अचानक लाभ होने से आर्थिक संकट दूर होगा। सोने में निवेश करने के लिए ये महीना उपयुक्त है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ