Shukra Gochar 2025 Rashifal: शुक्र ने किया बुध के नक्षत्र ज्येष्ठा में गोचर, तेज दौड़ेगी इन 3 राशियों के किस्मत की रफ्तार

Shukra Gochar 2025 Rashifal: मंगलवार, 9 दिसंबर को शुक्र ग्रह ने शाम में 05:34 PM बजे ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कर लिया है. इस गोचर से 3 राशियों के प्रेम, धन और सफलता के मौके बढ़ेंगे और किस्मत तेज दौड़ेगी. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

shukra-nakshatra-gochar-prediction

Shukra Gochar 2025 Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 9 दिसंबर, 2025 को सांझ ढलने से पहले 05:34 PM बजे शुक्र ग्रह ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं. ज्येष्ठा नक्षत्र बुध और मंगल के गुणों से प्रभावित नक्षत्र है, जो ज्ञान, अधिकार, नेतृत्व क्षमता, समझदारी और धैर्य का प्रतीक है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि शुक्र का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर सुख, प्रेम, धन और सामाजिक मान-सम्मान के लिए अनुकूल है.

विज्ञापन

शुक्र गोचर का यह समय अपने संबंधों को सुधारने, निवेश करने और कला-सौंदर्य से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहने का सही समय है. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों पर शुक्र इस नक्षत्र गोचर का सबसे अधिक सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि इन राशियों के जातकों की किस्मत तेज रफ्तार से दौड़ेगी?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए 2025 का यह समय सुख, प्रेम और आर्थिक लाभ लेकर आएगा. शुक्र का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर आपके निजी और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाएगा. पुराने रिश्तों में सामंजस्य आएगा और नए संबंध बनाने के अवसर मिलेंगे. धन-लाभ के योग बनेंगे, निवेश का अच्छा परिणाम मिलेगा और व्यापार में सफलता का मार्ग खुलेगा. कला, सौंदर्य और रचनात्मक कार्यों में रुचि और सफलता बढ़ेगी. इस समय आपको अपने निर्णयों में समझदारी और धैर्य बनाए रखना लाभकारी रहेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर भाग्य और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा. आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी और आप लोगों के बीच सम्मान पाएंगे. प्रेम संबंधों में रोमांस और तालमेल बढ़ेगा. वित्तीय मामलों में स्थिरता आएगी, पुराने निवेश लाभदायक साबित होंगे और नए अवसर मिलेंगे. शिक्षा और करियर में भी लाभ और सफलता के संकेत हैं. कला, संगीत और सौंदर्य से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक संतुलन और व्यक्तिगत विकास का है. शुक्र के ज्येष्ठा नक्षत्र गोचर से आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार और सामाजिक जीवन में सुख और सम्मान मिलेगा. धन की प्राप्ति के अवसर बनेंगे, व्यापार और निवेश में लाभ मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता और समझदारी आएगी. रचनात्मक कार्यों और कला-सौंदर्य से जुड़े प्रोजेक्ट में सफलता की संभावना है. इस समय भावनाओं पर नियंत्रण और धैर्य बनाए रखना अत्यंत लाभकारी रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ