Maha Shivratri: साल 2024 में कब है महाशिवरात्रि का पर्व, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Maha Shivratri 2024 Date Muhurat : पंचांग के अनुसार, साल 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। आइए महाशिवरात्रि की शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Maha Shivratri 2024
विज्ञापन

Maha Shivratri 2024 Date Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शिवरात्रि कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल 12-13 शिवरात्रियां पड़ती हैं, लेकिन इनमें से 2 शिवरात्रि बेहद खास और प्रसिद्ध मानी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन माह की त्रयोदशी महा शिवरात्रि और दूसरी शिवरात्रि सावन की शिवरात्रि।

फाल्गुन माह की शिवरात्रि बेहद खास और पवित्र मानी गई है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। ऐसे में इस दिन विधि विधान से पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। आज इस खबर में जानेंगे इस साल महाशिवरात्रि कब है। साथ ही शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

कब है महाशिवरात्रि

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ पर बेलपत्र अर्पित करते हैं। साथ ही दूध से अभिषेक भी करते हैं।

महाशिवरात्रि का पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की तीन प्रहर में पूजा करने का विधान है। प्रथम प्रहर में पूजा करने का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 25 मिनट से लेकर रात्रि के 9 बजकर 28 मिनट तक है। उसके बाद द्वितीय प्रहर में पूजा करने का समय रात्रि के 9 बजकर 28 मिनट से लेकर आधी रात 12 बजकर 31 मिनट तक है। 9 मार्च 2024 की रात्रि 12 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह के 3 बजकर 34 मिनट तक तृतीय प्रहर की शुरुआत होगी। चतुर्थ प्रहर की बात करें तो यह 9 मार्च की सुबह 3 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह के 6 बजकर 37 मिनट तक है।

विज्ञापन

महाशिवरात्रि का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था। साथ ही यह भी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का विवाह भी हुआ था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन जो जातक उपवास करता है उसके जीवन से दुख-दर्द खत्म हो जाता है। साथ ही सारी मनोकामना भी पूर्ण हो जाती है। इस दिन व्रत, उपवास, मंत्र जाप, जागरण और भगवान शिव की आराधना करने का विशेष महत्व है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ