नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी राधे मां के जन्मदिन पर कई प्रकार के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ये आयोजन मुंबई में मनाया जायेगा। इन कार्यक्रमों में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। पूरे देश से भक्तगण राधे मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम में 2 मार्च को सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन राधे मां के भवन में किया जाएगा। जन्मदिन के अवसर पर हर साल सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन

राधे मां के जन्मदिन के दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार से ज्योति को 2 हजार किमी की यात्रा करा मंदिर के पुजारी छिंदा पंडित मुंबई लेकर आयेंगे। मां चिंतपूर्णी का मंदिर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित है। देवी को चिंताओं को दूर करने वाली माता के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर में भी भक्त पूरे साल दर्शन करने के लिए जाते हैं।

विज्ञापन

3 मार्च को जरूरतमंदों के लिए ‘अनाज वितरण’ कार्यकम के साथ लोगों को मुफ़्त अनाज, स्कूल बैग एवं पंखों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल व हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन ओपल कन्वेंशन सेंटर, नई लिंक रोड, बोरीवली (वेस्ट), मुंबई में किया जायेगा। गौरतलब है कि समय-समय पर राधे मां जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करती हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन श्री राधे मां चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुंबई में किया जायेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ