Shani Surya Yuti 2025: शनि और सूर्य दोनों बड़े ग्रहों में से एक हैं जिनकी कृपा पाने के लिए हर व्यक्ति तमाम तरह के उपाय अपनाना पसंद करता है। जबकि, ग्रहों की बदलती स्थिति भी व्यक्ति पर शुभ फलों के साथ हो सकती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शनि एक दूसरे से 60 डिग्री पर विराजमान होने वाले हैं। 5 जनवरी 2025 को दोनों ग्रहों से लाभ दृष्टि योग बनेगा, जो 12 राशियों में से 3 राशियों पर शुभ फल दे सकते हैं।
लाभ दृष्टि योग का निर्माण कब हो रहा है?
5 जनवरी को सुबह 4 बजकर 3 मिनट पर सूर्य ग्रह और शनि ग्रह एक दूसरे 60 डिग्री पर होंगे। दोनों ग्रह तृतीय और एकादश भाव में स्थित होंगे जिससे त्रिएकादश भाव का निर्माण होगा। साथ ही लाभ दृष्टि योग भी बनेगा जो 3 राशियों के लिए उत्तम रहेगा। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी होंगी?
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य और शनि की लाभ दृष्टि योग फलदायी रहेगा। सफलता के नए दरवाजे खुलते दिखेंगे। धन में वृद्धि के साथ समाज में नई पहचान बनेगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। व्यापारियों को खूब लाभ मिलेगा। जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए लाभ दृष्टि योग उत्तम साबित होगी। अपार धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। कामकाज में बढ़ोतरी हो सकती है। धन-संपत्ति के मामले में वृद्धि हो सकती है। घर खरीदने की योजना बन सकती है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन में खुशियां आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के लिए लाभ दृष्टि योग लाभकारी रहेगा। करियर से लेकर व्यापार के क्षेत्र में खूब तरक्की हासिल कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों की प्रमोशन की बात चल सकती है। आत्मविश्वास पहले ज्यादा बढ़ेगा। आपको देख हर कोई हैरान हो जाएगा कि इतना बदलाव कैसे आया। बोल चाल से लोगों का मन मोह लेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।