2024 तक शनि देव 3 राशियों पर रखेंगे असीम कृपा दृष्टि, 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन!

Shani Rashi Parivartan 4 November 2023: शनि देव 4 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में शनि देव का यह मार्गी परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभफलदायी माना जा रहा है।

Shani Rashi Parivartan

Shani Rashi Parivartan

विज्ञापन

Shani Rashi Parivartan 4 November 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि की चाल का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस वक्त शनि देव कुंभ राशि में व्रकी अवस्था में संचरण कर रहे हैं और आगामी 04 नवंबर 2023 को फिर से इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि देव को कर्मफलदाता कहा गया है। ऐसे में मान्यता है कि शनि देव जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जो जातक अपने जीवन काल में अच्छे कार्य करते हैं, उन्हें शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं जो जीवन में अच्छे कर्मों से दूरी बनाकर चलते हैं, उन्हें शनि देव दंडित भी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि जब शनि देव मार्गी होंगे तो कुछ राशियों के लिए साल 2024 तक का समय स्वर्णिम साबित होगा। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी राशियां शामिल हैं?

सिंह राशि

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 4 नवंबर को जब शनि देव मार्गी होंगे तो सिंह राशि वालों के जीवन में खूब तरक्की होगी। आर्थिक तरक्की का यह सिलसिला साल 2024 तक चलेगा। साथ ही इस दौरान नौकरी और बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। इस दौरान विरासत में बड़ी संपत्ति मिल सकती है। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति का भी लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर शनि का यह मार्गी परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए वरदान के समान साबित होगा।

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 नवंबर को जब शनि देव मार्गी अवस्था में लौटेंगे तो मेष राशि वालों को सुखद समाचार प्राप्त होगा। शनि देव 2024 तक मेष राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे। इसके साथ ही इस अवधि में आमदनी में खूब वृद्धि होगी। जरूरी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति के साथ-साथ स्थान परिवर्तन का भी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग इस दौरान नौकरी की तलाश करेंगे, उन्हें अच्छा विकल्प मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को इस दौरान खूब मुनाफा प्राप्त होगा।

मकर राशि

4 अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाली शनि देव की वक्री चाल मकर राशि वालों को साल 2024 तक लाभ पहुंचाएगा। दरअसल शनि देव जैसी वक्री होंगे, मकर राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। शनि देव की मार्गी चाल से जीवन में अप्रत्याशित धन लाभ देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिजनेस मैन को व्यापार में जमकर मुनाफा प्राप्त होगा। नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जॉब करने वालों को अधिकारियों की कृपा से प्रमोशन मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ