कार्तिक का महीना 3 राशियों के लिए वरदान समान! मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से हो जाएंगे अमीर

Kartik Month 2023 Lucky Zodiac: कार्तिक महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने में शुक्र का गोचर होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि कार्तिक में शुक्र के गोचर से किन 3 राशियों को फायदा होने वाला है।

Kartik Month 2023 Lucky Zodiac

Kartik Month 2023 Lucky Zodiac

Kartik Month 2023 Lucky Zodiac: हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर से कार्तिक का महीना शुरू हो चुका है। सनातन धर्म-शास्त्रों में कार्तिक का महीना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रिय बताया गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कार्तिक मास में 3 नवंबर को शुक्र देव कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र देव को धन का कारक माना गया है। ऐसे में जब कभी भी शुक्र का गोचर होता है तो कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक आर्थिक परिवर्तन देखने को मिलते हैं। आइए ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जानते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन से किन 3 राशियों को फायदा होने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कार्तिक मास में धन के कारक शुक्र का गोचर मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है। दरअसल इस राशि से संबंधित जातकों को नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की मिलेगी। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। साथ ही मेष राशि के जातकों को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। जिसके परिणमास्वरूप आर्थिक उन्नति और सुख-शांति देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है। शुक्र गोचर की अवधि में आमदनी में वृद्धि होगी। बिजनेस में नई डील फाइनल होगी, जिसके परिणामस्वरूप लाभ होगा। इस दौरान कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशखबरी मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इस दौरान बेरोजगार युवकों को नई नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा इस दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में वृद्धि होगी। मानसिक चिंता दूर होगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान बिजनेस में इंवेस्ट करने से लाभ होगा। निवेश से धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में चल रही समस्या दूर होगी। बिजनेस के सिलसिले से की गई यात्रा सुखद और लाभकारी होगी। जॉब में प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है। अचानक धन लाभ होगा। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ