108 दिनों के बाद शनिदेव चलेंगे सीधी चाल, हरियाली अमावस्या से इन 5 राशियों को बनाएंगे मालामाल

Shani ke Chaal: 30 जून, 2024 से वक्री होकर उल्टी चाल चलने वाले शनिदेव 15 नवंबर को मार्गी होंगे। 4 अगस्त को पड़ने वाली सावन मास की हरियाली अमावस्या से कर्मफल और न्याय के देवता 5 राशियों को मालामाल बना सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

shani-ki-chaal

Shani ke Chaal: वैदिक ज्योतिष के सबसे प्रभावशाली ग्रहों में शामिल शनिदेव 30 जून, 2024 को वक्री हुए थे। उन्हें वक्री हुए यानी उल्टी चलते हुए 31 दिन पूरे होने वाले हैं। उनकी चाल का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों दिखना शुरू हो गया है। उनके मार्गी होने में अभी 108 दिन शेष हैं। सावन मास की अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या से शनिदेव की कृपा 5 राशियों पर होने की संभावना है। हरियाली अमावस्या रविवार 4 अगस्त को पड़ने वाली है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वक्री शनि का राशियों पर सकारात्मक असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए वक्री शनि हरियाली अमावस्या के बाद बेहद शुभ साबित होंगे। काम-धंधे के प्रति आपका फोकस बढ़ेगा। धन आमद के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई और प्रोजेक्ट वर्क मन लगेगाा। टीचर का पूरा हेल्प मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं, जो इनकम बढ़ाने वाला साबित होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

सावन शुक्ल पक्ष में शनिदेव की आपके ऊपर पूरी कृपा होगी। स्टूडेंट्स को उनके प्रोजेक्ट वर्क से अच्छी-खासी आमदनी होने की उम्मीद है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरपेशा जातकों की आय में भी जबरदस्त वृद्धि होने की संभावना बन रही है। मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे।

तुला राशि

आपके लिए वक्री शनिदेव विशेष लाभकारी होंगे। आपके कारोबार का विस्तार होगा। साझेदारी के बिजनेस में पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी में उल्लेखनीय इजाफा होने की संभावना है। आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। बड़े भाइयों का साथ मिलेगा। आप नया वाहन खरीद सकते हैं या जमीन खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

हरियाली अमावस्या के बाद धनु राशि के जातकों के लिए शनिदेव लाभकारी साबित हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी बढ़ने से लाइफस्टाइल में बदलाव आएंगे। मैरिड लाइफ सुखमय होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि शनि की अपनी राशि है। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को कलीग (सहकर्मी) का साथ मिलेगा, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही सीनियर का साथ भी मिलेगा। आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य से जुडी परेशानियां खत्म होने के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ